facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ बुआई पर मॉनसून की मार, सोयाबीन का रकबा 65% घटा; खाद्य तेल के दाम बढ़ने का खतराITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

OMC ने 2.67 अरब लीटर एथनॉल सप्लाई के लिए जारी किया दूसरा टेंडर

Advertisement

OMC ethanol tender : उद्योग के मुताबिक चीनी का उत्पादन करीब 3.1 करोड़ टन होने की उम्मीद है जबकि पहले 2.9 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। लेकिन अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:48 PM IST
Oil marketing companies float a second tender for ethanol supply OMC ने 2.67 अरब लीटर एथनॉल सप्लाई के लिए जारी किया दूसरा टेंडर

तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies-OMC) ने एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 के लिए 2.67 अरब लीटर आपूर्ति की दूसरी निविदा (2nd tender) जारी की है लेकिन यह निविदा केवल सी हेवी मोलैसिस (शीरा), मक्का व खराब अन्न से बने एथनॉल के लिए है।

इसे लागू करने का अर्थ यह है कि बी हेवी शीरा और गन्ने के रस (इन दोनों ही प्रक्रियाओं से वास्तविक रूप से चीनी का उत्पादन काफी घट जाता है) को हतोत्साहित किया गया है। एथनॉल आपूर्ति वर्ष नवंबर से दिसंबर तक रहता है।

एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 की पहली निविदा अक्टूबर, 2023 में जारी की गई थी। इसमें तेल विपणन कंपनियों ने एथनॉल वर्ष 2023-24 के लिए पहली निविदा जारी की थी।

तेल कंपनियों ने इस अवधि में 15 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी स्रोतों से बने 8.25 अरब लीटर एथनॉल की आपूर्ति की निविदा जारी की थी। इस क्रम में तेल विपणन कंपनियों ने सभी स्रोतों गन्ने के रस, चीनी, सीरप/बी हेवी मोलैसिस/सी हेवी मोलैसिस/खराब अन्न, मक्का, भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त अतिरिक्त चावल से बने एथनॉल के लिए निविदा जारी की थी।

अक्टूबर के बाद चीनी के मामले में जमीनी हकीकत पूरी तरह से बदल गई। इस साल चीनी का उत्पादन कम होने के आसार हैं। लिहाजा सरकार ने सभी स्रोतों से एथनॉल की आपूर्ति हासिल करने का प्रयास किया।

हालांकि बीते सप्ताह चीनी के मामले में कुछ सुधार हुआ। उद्योग के मुताबिक चीनी का उत्पादन करीब 3.1 करोड़ टन होने की उम्मीद है जबकि पहले 2.9 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। लेकिन अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है।

हालांकि दस्तावेज से जानकारी मिलती है कि अक्टूबर, 2023 में जारी पहली निविदा से 5.6 अरब लीटर एथनॉल (निविदा के करीब 64 प्रतिशत) की आपूर्ति ही हुई। कोराबारी सूत्रों के मुताबिक गन्ने के शीरा से 2.67 अरब लीटर आपूर्ति का दावा किया गया है जबकि शेष की आपूर्ति खाद्यान्न से होनी है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement