facebookmetapixel
Advertisement
मॉडर्ना की mRNA कैंसर वैक्सीन का कमाल, ट्रायल में मेलेनोमा का खतरा घटा; शेयर 135% उछलाकच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 326 अंक टूटाEPS-95 Pension: हर साल ये दस्तावेज जमा नहीं किया तो रुक सकती है पेंशन!नई कार-बाइक खरीदना होगा महंगा? थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे!मराठी नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र में नहीं चला सकेंगे ऑटो-टैक्सी, 20 अगस्त से लागू होंगे नए नियममहाराष्ट्र में प्रशासनिक बदलाव: वित्त विभाग को मिले बजटीय अधिकार, CM अब बदल सकेंगे मंत्रियों के फैसलेबिना RERA रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट में न लगाएं पैसा, बुकिंग से पहले करें ये जांचलोन रिकवरी पर RBI सख्त, रात में कॉल और परिवार पर दबाव नहीं बना सकेंगे एजेंटमहंगाई बढ़ी तो रीपो रेट में हो सकता है इजाफा, RBI MPC के सदस्यों ने दिए संकेतक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पकड़ना आसान, छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई: सेबी चीफ

बेमौसम बारिश से बरबाद हुआ मलिहाबादी दशहरी आम, किसानों को रुला रहे दाम

Advertisement

बेतहाशा पड़ी गर्मी, अनियमित बारिश और उमस के चलते दशहरी का 40-45 दिलों तक चलने वाला सीजन इस बार घटकर आधा रह गया है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:36 PM IST
Malihabad Dasheri mango export
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में पहली बार दशहरी के सीजन की शुरूआत होते ही उत्पादक किसान सड़कों पर माल फेंक रहे और बर्बाद हो जाने की गुहार लगाते हुए सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। मौसम में आए अभूतपूर्व बदलाव के चलते समय से पहले पककर अंदर से खराब हो रहा दशहरी आम कौड़ी के भाव बिक रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बाहर के कारोबारी इस बार मलिहाबादी दशहरी उठाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं और स्थानीय बाजारों में कीमत एक दशक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची है।

क्या कह रहे कृषि वैज्ञानिक 

बेतहाशा पड़ी गर्मी, अनियमित बारिश और उमस के चलते दशहरी का 40-45 दिनों तक चलने वाला सीजन इस बार घटकर आधा रह गया है। बीते कई सालों में यह पहली बार हो रहा है कि काकोरी-मलिहाबाद के फल-पट्टी क्षेत्र में सजी थोक मंडी में दशहरी 8-10 रूपये किलो के भाव बिक रहा है। कीमतों में आयी इस गिरावट के बाद भी बाजार मे लिवाल नदारद हैं।

फल-पट्टी क्षेत्र काकोरी में स्थित केंद्रीय उप्पोषण बागवानी अनुसंधन संस्थान (CISH) के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार दशहरी की फसल समय से पहले पक गयी और नमी न होने व अधिक गर्मी से गुणवत्ता प्रभावित हुयी है। न केवल आम छोटे व पिलपिले हैं बल्कि बागों में नमी की कमी से समय से पहले ही गिरने लगे हैं। बागवानों का कहना है कि जून के दूसरे-तीसरे हफ्ते में ही दशहरी खत्म होने के कगार पर है।

आम कारोबारियों की सुनें 

राजधानी लखनऊ की सबसे बड़ी सीतापुर रोड व दुबग्गा स्थित फल मंडियों के आढ़तियों का कहना है कि जून का दूसरा तीसरा सप्ताह दशहरी की कीमतों में तेजी का होता है जबकि आखिरी हफ्ते व जुलाई में इसकी कीमत गिरती है। उनका कहना है कि इस बार सीजन की शुरूआत से ही दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है। खराब क्वालिटी के चलते बाहर के कारोबारी आम खरीद ही नहीं रहे है। यहां तक कि पहली बार स्थानीय बाजारों तक में दशहरी की खरीद पहले जैसी नहीं हो रही है। थोक मंडियों में दरम्याने साइज की दशहरी 6-7 रूपये किलों तक मिल जा रही है जबकि अच्छी साइज की कीमत 8 से 10 रूपये किलो से उपर नहीं जा रही है।

आम कारोबारी हकीम त्रिवेदी के मुताबिक यह कीमतों पिछले दस सालों में कभी नहीं देखी गयी है। उनका कहना है कि इन हालात में तो जुलाई आते-आते आम सड़कों पर फिंकने लगेगा और कीमत नहीं मिलेगी। आढ़तियों का कहना है कि दशहरी की बर्बादी के बाद अब लंगड़ा और चौसा का इंतजार है जिससे कुछ मुनाफे की उम्मीद है।

आम पर हो रही राजनीति खास

उधर आम की गिरती कीमतों से परेशान मलिहाबाद के किसान बीते दो दिनों से सड़क पर आम फेंक कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक गुट) के अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान का कहना है कि सरकार को अन्य फसलों की तरह आम की भी एक न्यूनतम रेट घोषित करना चाहिए। उनका कहना है कि दशहरी के निर्यात का सरकार स्तर पर प्रबंध किया जाए ताकि किसानों को सही कीमत मिल सके हैं। भाकियू ने सरकार से राहत पैकेज की मांग करते हुए कहा है कि मांगे न माने जाने पर वो विधानसभा के सामने आम फेंक कर प्रदर्शन करेंगे।

Mango Export: जेवर एयरपोर्ट से अमेरिका पहुंचेगा यूपी का दशहरी और चौसा आम

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement