facebookmetapixel
Advertisement
भारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AISIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्साInsurance Stocks: HDFC Life से SBI Life तक सब लाल निशान में, आखिर क्या है गिरावट की असली वजह?यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनी

खरीफ सीजन: भारत में अरहर, उड़द और मूंगफली का घटेगा उत्पादन

Advertisement

बैंक आफ बड़ौदा ने कहा है कि चावल का उत्पादन 1,130 से 1,150 लाख टन रहने का अनुमान है, जो खरीफ 2022 के 1,105.1 लाख टन की तुलना में ज्यादा है।

Last Updated- October 25, 2023 | 11:02 PM IST
India’s tur, urad and groundnut production might fall in kharif 2023, says BoB analysis

भारत का अरहर, उड़द और मूंगफली उत्पादन इस खरीफ सत्र में गिरकर पिछले 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकता है। बैंक आफ बड़ौदा के एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल धान का उत्पादन पिछले खरीफ सीजन से ज्यादा रहने की संभावना है।

विश्लेषण से पता चलता है कि 2023 खरीफ सीजन में अरहर का उत्पादन करीब 32.2 से 32.7 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि 2022-23 सीजन में 33.1 लाख टन उत्पादन हुआ था। इसके उत्पादन में पिछले साल की तुलना में करीब 2.7 प्रतिशत की कमी आएगी।

उड़द का उत्पादन करीब 15 से 16 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल के 17.7 लाख टन की तुलना में करीब 9 से 15 प्रतिशत कम होगा। मूंगफली का उत्पादन 79 से 82 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले खरीफ सत्र में हुए 85.6 लाख टन की तुलना में 4 से 7 प्रतिशत कम रह सकता है।

बैंक आफ बड़ौदा ने कहा है कि चावल का उत्पादन 1,130 से 1,150 लाख टन रहने का अनुमान है, जो खरीफ 2022 के 1,105.1 लाख टन की तुलना में ज्यादा है।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement