facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

India-Canada Dispute: कनाडा से रार, मसूर आयात पर संकट

Advertisement

विवाद लंबा खिंचने पर देश में मसूर आपूर्ति का संकट पैदा हो सकता है। भारत मसूर आयात के मामले में कनाडा पर काफी निर्भर है।

Last Updated- September 21, 2023 | 10:59 PM IST
lentils

कनाडा के साथ रार से भारत में मसूर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है क्योंकि भारत कनाड़ा से बड़े पैमाने पर मसूर का आयात करता है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह संकट तभी पैदा हो सकता है, जब कनाडा के साथ विवाद लंबा खिंचता है।

चालू वित्त वर्ष में कनाडा से मसूर आयात 5 गुना बढ़ा

इस साल कनाडा से मसूर का आयात तेजी से बढ़ रहा है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में 4.66 लाख टन मसूर का आयात हुआ है, जो पिछली समान अवधि के 1.06 लाख टन से 339 फीसदी अधिक है। जुलाई तक आयात हुई 4.66 लाख टन मसूर में 1.90 लाख टन मसूर कनाडा से आयात हुई है। जिसकी कुल मसूर आयात में हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कनाडा से महज 36,807 टन मसूर आयात हुई थी। इस तरह इस वित्त वर्ष जुलाई तक कनाड़ा से मसूर आयात 5 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में आयात हुई कुल 8.58 लाख टन मसूर में से 4.85 लाख टन कनाडा से, वर्ष 2021-22 में 6.67 लाख टन में 5.23 लाख टन, वर्ष 2020-21 में 11.16 लाख टन में से 9.09 लाख टन और वर्ष 2019-20 में 8.54 लाख टन में 6.48 लाख टन मसूर कनाडा से आयात हुई थी।

यह भी पढ़े: Tensions with Canada: ट्रूडो के बयान पर कनाडा-भारत में बढ़ी खटास

दलहन कारोबारी व आयातक बी सी भरतिया ने बताया कि भारत मसूर आयात के मामले में कनाडा पर निर्भर है। ऐसे में कनाडा से विवाद का मसूर आयात पर असर पड़ना स्वाभाविक है। हालांकि फिलहाल इस विवाद का ज्यादा असर होना मुश्किल लग रहा है। अगर विवाद लंबा खिंचा तो असर पड़ सकता है। चूंकि कनाडा में पैदा होने वाली आधी से ज्यादा मसूर भारत को निर्यात की जाती है। ऐसे में कनाडा के लिए भारत को मसूर का निर्यात रोकना भी मुश्किल भरा होगा। आईग्रेन इंडिया में जिंस विश्लेषक राहुल चौहान कहते हैं कि अगर विवाद ज्यादा दिनों तक चला और द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते बिगड़े तो निश्चित रूप से देश में मसूर आपूर्ति का संकट हो सकता है। कनाडा से मसूर आयात प्रभावित होने पर भारत के पास आस्ट्रेलिया व यूएस का विकल्प है। भारत ने यूएस से मसूर आयात के लिए आयात शुल्क में राहत भी दी है। हालांकि कनाडा के मुकाबले इन देशों के मसूर की गुणवत्ता कमजोर है।

यह भी पढ़े: जरूरत के समय रूठ गए इंद्रदेव, नहीं गल रही दाल

बीते कुछ वर्षों में मसूर का आयात

वर्ष           कुल आयात     कनाडा से आयात

2023-24        4.66              1.90
2022-23        8.58              4.85
2021-22        6.67               5.23
2020-21        11.16              9.09
2019-20         8.54              6.48-आयात लाख टन में है और वर्ष 2023-24 के आंकड़े अप्रैल-जुलाई अवधि के हैं।

Advertisement
First Published - September 20, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement