facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

आयातित कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:40 PM IST

भारतीय रिफायनरी के लिए कच्चे तेल का आयात मूल्य अब तक से सर्वोच्च स्तर 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।


इस वजह से सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों का घाटा रोजाना 500 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।मंगलवार को भारत के लिए कच्चे तेल का बास्केट प्राइस 110.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


एक साल पहले यानी 9 मई 2007 को यह 62.91 डॉलर प्रति बैरल पर था और इस तरह तब से लेकर इसमें करीब 75 फीसदी का उछाल आ गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल में भारतीय बास्केट प्राइस का औसत 103.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। 2007-08 में बास्केट प्राइस का औसत 79.25 डॉलर प्रति बैरल रहा।


एक पखवाड़े पहले तक तेल मार्केटिंग कंपनियों मसलन इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी व केरोसिन बेचने पर रोजाना 450 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था, जो अब बढ़कर 500 करोड़ रुपये रोजाना हो गया है।


अधिकारी ने बताया कि तेल मार्केटिंग कंपनियां फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की बिक्री पर 11.80 रुपये, एक लीटर डीजल पर 17.51 रुपये, एलपीजी के हर सिलिंडर पर 316.06 रुपये और प्रति लीटर केरोसिन तेल पर 25.23 रुपये का घाटा उठा रही है।


इन कंपनियों पर सरकारी दबाव रहता है कि महंगाई को काबू में रखने केलिए वे सस्ती दरों पर पेट्रोल-डीजल आदि की बिक्री करें। जब बास्केट प्राइस का 100 डॉलर को पार कर गया था तो पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा था कि इस वित्त वर्ष में करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये का घाटा होगा। एक साल पहले यानी पिछले वित्त वर्ष में यह 77304.50 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement