facebookmetapixel
Advertisement
Defence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा, अंदरूनी कलह के बाद हटे; कहा: पार्टी को नहीं लगता मैं चुनाव जिता सकता हूंचीन ने विदेशी कंपनियों के लिए खोले शेयर बाजार के दरवाजे

अच्छी फसल की उम्मीद में ग्वार नरम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:02 PM IST

अच्छी बुआई की संभावना के मद्देनजर ग्वार के भाव में गिरावट आ गयी है। पिछले एक महीने के मुकाबले  इसकी कीमत में 100-125 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी है।


बाजार सूत्रों के मुताबिक, ग्वार का सबसे  अधिक उत्पादन राजस्थान और हरियाणा में होता है। पिछले सप्ताह राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर व नागौर जैसे इलाकों में अच्छी बारिश होने से ग्वार की अच्छी बिजाई की गयी।

पिछले महीने हरियाणा के ग्वार उत्पादक क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई जिस वजह से वहां भी इसकी अच्छी बिजाई की गयी। जून और जुलाई महीनों में राजस्थान में बारिश की कमी से ग्वार की बिजाई पूर्ण रूप से नहीं हो पायी थी। इस वजह से इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस साल ग्वार के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

ग्वार के कारोबारियों का कहना है कि अच्छी फसल की उम्मीद में स्टॉकिस्ट पुराने माल को निकाल रहे हैं। इसलिए ग्वार की कीमत में अभी कम से कम 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक  अगस्त महीने के मध्य तक ग्वार की बिजाई हो सकती है।

कारोबारियों के इस साल के जून तक ग्वार गम का निर्यात 90 हजार टन किया गया है और आने वाले समय में इसके निर्यात में भी बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों का यह भी कहना है कि अभी ग्वार के उत्पादन का सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

लेकिन जिस तरीके से राजस्थान व हरियाणा में इसकी बिजाई हुई है उसे देखते हुए इसका उत्पादन 1 करोड़ बोरी तक पहुंच सकता है। ग्वार का उत्पादन हरियाणा के गुड़गांव, भिवानी, हिसार, आदमपुर, सिरसा के अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर व मुरैना जैसे इलाकों में भी किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 8, 2008 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement