facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटिश PM स्टार्मर का इस्तीफा, अंदरूनी कलह के बाद हटे; कहा: पार्टी को नहीं लगता मैं चुनाव जिता सकता हूंचीन ने विदेशी कंपनियों के लिए खोले शेयर बाजार के दरवाजेITR भरते समय हो गई गलती? रिटर्न जमा होने के बाद भी मिलेगा सुधार का मौका, जानें पूरा नियमजियो IPO, AI और ग्रीन एनर्जी से बदलेगी रिलायंस की तस्वीर, 5 ब्रोकरेज को दिख रहा 32% तक अपसाइडपुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के करीब; GRSE शेयरों में 5% की छलांगDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपये

सोने में जारी रहेगा गिरावट का दौर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:05 PM IST

सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि चालू सप्ताह के अंत तक यह 870 डॉलर के सपोर्ट लेवल से नीचे आ जाएगा।


तेल की कीमतों में आई गिरावट और कृषि जिसों के बढ़ते मूल्यों के विरुध्द हेजिंग के उद्देश्य से सोने की मांग में कमी आ रही है। लेकिन बहुत कुछ आज की जाने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की घोषणा पर निर्भर करेगा।

अगर एफओएमसी बेंचमार्क ब्याज दरों को घटाता है तो सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखा जा सकेगा। अगर दरों को बढ़ाया जाता है या पूर्ववत रखा जाता है तो सोने की कीमतों में और अधिक, लगभग तीन फीसदी तक की, गिरावट इस हफ्ते हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में सोने की कीमत घट कर 12,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगी। रेलिगेयर कमोडिटीज के जयंत मांगलिक ने कहा, ‘हमारा आकलन है कि ब्याज दरें आज 0.25 फीसदी बढ़ायी जाएंगी।’

सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता भारत और दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता चीन की मांग में आई कमी के कारण आज सोने की कीमत घट कर 883.6 डॉलर प्रति औंस हो गई। वर्तमान समय में दोनों देश कमजोर सीजन के दौर से गुजर रहे हैं। 26 जून के बाद सोने की कीमतों में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है जिसका श्रेय उन कारोबारियों को दिया जा सकता है जिन्होंने इस अपेक्षा से कि एफओएमसी दरों को अपरिवर्तित रखेगा सोने के कारोबार में अपनी दिलचस्पी कम कर दी है।

सोने के मूल्य में परिवर्तनों से प्रभावित होने वाले कच्चे तेल की कीमतों में भी दो कारोबारी सत्रों में लगभग 8 डॉलर या 6 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएन वैद्य ऐंड एसोसिएट के भार्गव वैद्य ने बताया, ‘हमारा अनुमान है कि स्थानीय बाजार में सोने की कीमत घट कर 11,800 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ जाएगी और यह खरदारी करने का बढ़िया स्तर होगा।’ डॉलर, जो सोने के ठीक विपरीत चलता है, का कारोबार येन के मुकाबले सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर किया जा रहा है।

डॉलर यूरो के मुकाबले भी छह सप्ताह के उच्चतम कारोबारी स्तर की तरफ बढ़ रहा है। प्राय:जिन जिंसों के साथ डॉलर जुड़ा होता है उनकी कीमतें अमेरिकन मुद्रा के विपरीत चलता है। तोक्यो कमोडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत घट कर 3,127 येन प्रति ग्राम हो गई जबकि न्यू यॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज के कॉमेक्स प्रभाग में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.9 प्रतिशत कम देखी गई और इसका कारोबार कल 899.90 डॉलर प्रति औंस पर किया जा रहा था। भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सौदे में 350 रुपये की गिरावट आई और दोपहर में इसका कारोबार 12,446 रुपये  पर किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - August 5, 2008 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement