facebookmetapixel
Advertisement
कैश सर्कुलेशन बढ़ने से आरबीआई की करेंसी प्लानिंग चुनौतीपूर्ण: आरबीआई डिप्टी गवर्नर मुर्मूटाटा संस की AGM टलीपश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी

Gold-Silver Price Today: सोना 59,200 रुपये के करीब, चांदी की चमक बढ़ी

Advertisement

सोने के वायदा भाव 59,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 06, 2023 | 10:24 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today, 6 September: सोने की वायदा कीमतों की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मंगलवार को सोना-चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव 59,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट व चांदी के भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी चमकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 27 रुपये की तेजी के साथ 73,472 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 73,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Cumin price: जीरा फिर महंगा, सप्ताह भर में 14 फीसदी बढ़े दाम

सोना नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की गिरावट के साथ 59,165 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 59,202 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,210 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,165 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी हल्की तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव नरमी, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1951.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1952.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1951.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.87 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह मामूली तेजी के साथ 23.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Kharif sowing 2023: धान, सोयाबीन, मक्का का रकबा बढ़ा; अरहर, मूंगफली का घटा

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement