facebookmetapixel
Advertisement
दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर 25,000 रुपये देगी आंध्र सरकार!Hotel Stocks: डिमांड-सप्लाई गैप से होटल कंपनियों को फायदा! इन शेयरों में 62% तक तेजी का अनुमानस्विफ्ट के नए फ्रेमवर्क से सीमा पार भुगतान होगा तेज और सस्ता, SBI समेत भारतीय बैंक जुड़ेंगेनिर्यात प्रोत्साहन योजना रॉडटेप की समीक्षा कर रही सरकार, जारी रखने पर होगा फैसलाडिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एनपीसीआई करेगी ब्रांडिंग में बड़ा बदलावराजमार्ग इनविट के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एनएचएआईSedemac Mechatronics IPO में निवेश करने का आखिरी मौका, कहां पहुंचा GMP; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?India Oil Imports: रूस से तेल खरीद सकेगा भारत! अमेरिका ने दी 30 दिन की बड़ी राहतStocks to Watch: Garden Reach से लेकर Petronet LNG और DCX Systems तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 24650 के नीचे

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी 75 हजार से नीचे, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से नीचे आ गए हैं।

Last Updated- September 05, 2023 | 12:32 PM IST
Gold silver price today

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 166 रुपये की गिरावट के साथ 74,355 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 268 रुपये की गिरावट के साथ 74,253 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,355 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,157 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये की गिरावट के साथ 59,347 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 20 रुपये की गिरावट के साथ 59,373 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,385 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,336 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Fuel Price: कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटा, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर कर बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 1966.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1967.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1962.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : ATF Price Hike : हवाई सफर हो सकता है महंगा, 14% बढ़े ATF के दाम

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement