facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुक

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए कितना चल रहा है रेट

Advertisement

पिछले सप्ताह ज्यादातर कारोबारी दिन के दौरान सोने के वायदा भाव में तेजी देखी गई। सप्ताह भर में सोना करीब 800 रुपये महंगा हो चुका है।

Last Updated- September 04, 2023 | 12:33 PM IST
Gold Silver Price Today

इस सप्ताह सोने की वायदा कीमतों (Gold Price) की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह ज्यादातर कारोबारी दिन के दौरान सोने के वायदा भाव में तेजी देखी गई। सप्ताह भर में सोना करीब 800 रुपये महंगा हो चुका है। चांदी की वायदा कीमतों में पिछले सप्ताह मिला जुला रुख रहा।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 10 रुपये की तेजी के साथ 75,099 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 105 रुपये की तेजी के साथ 75,194 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 75,280 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,099 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव में भी आज तेजी देखी जा रही है। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 175 रुपये की तेजी के साथ 59,570 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 136 रुपये की तेजी के साथ 59,531 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 59,570 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,516 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सप्ताह भर में सोने के वायदा भाव करीब 800 रुपये बढ़ चुके हैं। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement