facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों का भारी पलायन, 2026 में अब तक निकाले ₹2.67 लाख करोड़LPG की कीमत बढ़ने पर सरकार की सफाई: अभी भी सबसे सस्ता गैस यहां, उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान नहींAlphaGrep की म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में एंट्री, जुलाई में लॉन्च होगा पहला फंडपश्चिम एशिया में तनाव व महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल, इस हफ्ते इन बड़े फैक्टर्स पर रहेगी नजरशेयर बाजार की सुस्ती से टॉप 7 कंपनियों को डूबे ₹1.25 लाख करोड़, रिलायंस को हुआ सबसे तगड़ा नुकसानWeekly Economy Wrap: ब्याज दरों पर RBI की ब्रेक, मजबूत GDP के साथ बदले आर्थिक समीकरणप्याज खरीद के नियम तो बदले पर किसान खुश नहीं, मांग: असली समस्या मिल रहे कम दाम से, उसे बढ़ाना जरूरीAnnuity Plan खरीदने का कर रहे हैं विचार? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और छिपे हुए सभी रिस्क550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमहंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडर

Gold Rate Update: सोने की चमक बरकरार, MCX पर भाव फिर 57 हजार के पार

Advertisement

IBJA के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 21 रुपये की बढ़त के साथ 57,476 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया ।

Last Updated- February 07, 2023 | 2:05 PM IST
Gold silver price today

Gold Mid Session Update – पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच एमसीएक्स (MCX) पर आज यानी मंगलवार को सोने (gold) में तेजी देखी गई और कीमतें फिर 57 हजार के ऊपर निकलने में कामयाब रही। चांदी (silver) की कीमतों में भी फिलहाल मजबूती है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने में मजबूती जबकि चांदी में गिरावट देखी गई थी।  पिछले हफ्ते गुरुवार को सोने की कीमत इंट्रा डे ट्रेडिंग में 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई (new all-time high) पर पहुंच गई थी।

स्पॉट मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी है। हालांकि चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

घरेलू फ्यूचर्स मार्केट / MCX

(12.55 PM IST) – घरेलू वायदा बाजार (futures market) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस 56,955 रुपये के मुकाबले बढ़कर 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम खुला। 57,194 और 56,994 के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 133 रुपये यानी 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 57,088 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

वहीं चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस यानी 67,399 रुपये के मुकाबले सुधरकर 67,635 रुपये प्रति किलोग्राम खुला। 67,821 और 67,479 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंज में कारोबार करने के बाद यह 246 रुपये यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 67,645 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू स्पॉट मार्केट

घरेलू हाजिर (स्पॉट) बाजार में आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी है। हालांकि चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) आज 21 रुपये की बढ़त के साथ 57,476 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया । सोना 24 कैरेट (995) और सोना 22 कैरेट (916) भी क्रमश: 21 रुपये और 19 रुपये की तेजी के साथ 57,246 और 52,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किए गए । जबकि चांदी की कीमतें 112 रुपये टूटकर 67,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट

डॉलर में नरमी की वजह से ग्लोबल मार्केट में आज स्पॉट (हाजिर) गोल्ड 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 1,874.71 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इससे पहले कीमतें कल यानी सोमवार को इंट्रा डे ट्रेडिंग में गिरकर 6 जनवरी के निचले स्तर 1,863.74 डॉलर प्रति औंस तक चली गई थी। विश्व की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के प्रदर्शन को दर्शाने वाले यूएस डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) में फिलहाल 0.15 फीसदी की नरमी है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 1:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement