facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में आएगा बड़ा एक्शन! Hindustan Copper, Cipla, Welspun Corp समेत 10 स्टॉक्स फोकस मेंबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्ताव

दिसंबर तक 15% बढ़ सकती हैं सोने की कीमतें, 3,839 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की उम्मीद

Advertisement

यदि आर्थिक और वित्तीय हालात बिगड़ते हैं, मुद्रास्फीति दबाव और भू-आर्थिक तनाव बढ़ता है, तो सुरक्षित निवेश के विकल्प की मांग में वृद्धि हो सकती है।

Last Updated- July 16, 2025 | 11:13 PM IST
Gold investment

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के एक ताजा नोट में कहा गया है कि तेजी की स्थिति में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं और दिसंबर 2025 के अंत तक 3,839 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती हैं। इस तरह से सोने की कीमतों में सालाना रिटर्न 40 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। डब्ल्यूजीसी ने कहा है, ‘यदि आर्थिक और वित्तीय हालात बिगड़ते हैं, मुद्रास्फीति दबाव और भू-आर्थिक तनाव बढ़ता है, तो सुरक्षित निवेश के विकल्प की मांग में वृद्धि हो सकती है जिससे सोने की कीमत 10-15 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।’

अपने बेस-केस सिनेरियो में डब्ल्यूजीसी का मानना है कि सोने की कीमत कैलेंडर वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में सीमित दायरे में बनी रह सकती हैं और यह चालू स्तरों से 0-5 फीसदी अ​धिक रह सकती है जो 25-30 फीसदी के सालाना रिटर्न के बराबर है। परिषद को लगता है कि वर्ष की दूसरी छमाही में निवेशक भू-आर्थिक अनिश्चितता के कारण चिंतित रहेंगे। हालांकि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में सुधार के संकेत मिले हैं। लेकिन यह चिंता बनी हुई है कि हालात जल्द बिगड़ सकते हैं।

डब्ल्यूजीसी का कहना है, ‘डॉलर से जुड़ा दबाव बने रहने की संभावना है। अमेरिका से संबं​धित अनिश्चितताएं खत्म होने से जुड़े सवाल निवेशकों के जेहन में रह सकते हैं। कुल मिलाकर इन स्थितियों से सोना शुद्ध लाभार्थी बन सकता है। लेकिन जहां फंडामेंटल मजबूत हैं, वहीं सोने की कीमतों में पहले ही इन बदलावों का कुछ हद तक असर दिख चुका है। नतीजे में स्थायी संघर्ष समाधान और लगातार बढ़ती शेयर कीमतें अधिक जोखिम वाली पूंजी आकर्षित कर सकती हैं और सोने के आकर्षण को सीमित कर सकती हैं।’

गिरावट के परिदृश्य में डब्ल्यूजीसी को सोने की कीमतें वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 12-17 फीसदी गिरने का अनुमान है। इस के बावजूद 2025 का समापन निचले दो अंक (या एक अंक में भी) में रिटर्न के साथ सकारात्मक रह सकता है। इस बीच, 2025 की पहली छमाही में अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतें 26 फीसदी चढ़ी हैं और सभी मुद्राओं के संदर्भ में दो अंक के रिटर्न पर पहुंच गई हैं।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement