facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में चमक, चेक कर लें आज का ताजा रेट

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 10:26 AM IST
Gold all time high

सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोना के भाव 60 हजार और चांदी 72 हजार रुपये से ऊपर चल रहे हैं।

सोना चमका

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 89 रुपये की तेजी के साथ 60,333 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 121 रुपये की तेजी के साथ 60,365 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 60,385 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,305 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, बाद में आई तेजी

सोने के उलट चांदी की वायदा कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। MCX पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की गिरावट के साथ 72,560 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 76 रुपये की तेजी के साथ 72,661 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,677 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,557 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement