facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

सेन समिति की सिफारिश से वायदा कारोबारी खुश

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:43 AM IST

वायदा कारोबार पर गठित सेन समिति ने मंगलवार को सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही वायदा कारोबार पर जारी असमंजस की स्थिति पर भी विराम लग गया।


अब सरकार इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेगी। समिति के अध्यक्ष अभिजीत सेन ने कहा कि गेहूं और चावल के वायदा कारोबार पर पाबंदी कायम रहनी चाहिए, जबकि उन्होंने अन्य कमोडिटी को इस दायरे में लाने का कोई सुझाव नहीं दिया।


दरअसल, समिति के सदस्यों का मानना है कि वायदा कारोबार की वजह से कामेडिटी की कीमतों पर असर नहीं पड़ा है, यही वजह है कि उन्होंने किसी भी कामेडिटी के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव नहीं दिया है।


उल्लेखनीय है कि चावल-गेहूं सेमत अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से चिंतित सरकार ने महंगाई दर पर अंकुश के लिए पिछले साल चावल और गेहूं के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी थी।इसके साथ ही खाद्य तेलों के निर्यात पर भी पाबंदी लगा दी।


बावजूद इसके खाद्यान्नों की कीमतों में नरमी नहीं आई। लोगों का कहना था कि वायदा कारोबार की वजह से खाद्यान्नों की कीमतों में अनावश्यक तेजी बनी हुई है। यही वजह है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने पिछले साल वायदा कारोबार की वजह से कमोडिटी की कीमतों पर पड़ने वाले असर की जांच के लिए सेन समिति का गठन किया था।


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 50 से भी अधिक कमोडिटी का कारोबार किया जाता है। फारवर्ड मार्केट कमीशन के मुताबिक, 31 मार्च 20008 तक कुल 40.7 खरब रुपये का कारोबार किया गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है। वायदा कारोबार पर प्रतिबंध नहीं लगाने की सेन समिति की सिफारिश पर मुंबई स्थित एमसीएक्स व एनसीडीईएक्स के कारोबारियों समेत देशभर के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement