facebookmetapixel
Advertisement
जियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान मेंAccenture के कमजोर संकेत से TCS, Infosys और Wipro के निवेशकों को क्या समझना चाहिए?भारत-ब्रिटेन डील का बड़ा फायदा! भारतीय कंपनियों के बचेंगे 500 मिलियन पाउंड हर सालAI बदलेगा रियल एस्टेट का खेल! 7 साल में सेक्टर को मिलेगा 17 अरब डॉलर तक का बूस्टभारत के ब्यूटी मार्केट में बड़ा दांव, लॉरियल खरीदेगी इनोविस्ट में बहुलांश हिस्सेदारीRBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंका

एफएमसी को करना होगा इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:45 AM IST

जिंस बाजार नियामक वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) को और अधिकार हासिल करने के लिए अभी इंतजार करना होगा।


इस आशय के विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र में पेश किए जाने की संभावना नहीं है। प्रस्तावित विधेयक में जिंस की परिभाषा को लेकर वित्त तथा उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में मतभेद हैं।

इस विधेयक में एफएमसी को और अधिकार संपन्न बनाने का प्रस्ताव किया गया है। कैबिनेट इस विधेयक ‘वायदा अनुबंध (नियमन) संशोधन’ (एफसीआरए) विधेयक 2008 को पहले ही मंजूर कर चुका है। विधेयक को संसद के मौजूदा सत्र में पेश किया जाना है, जो 10 दिसंबर से पुन: शुरू होगा।

कैबिनेट ने जब इस विधेयक को मंजूरी दी थी तो यह फैसला किया गया कि उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय और वित्त मंत्रालय अपने मतभेदों को इसे संसद में पेश करने से पहले सुलझा लेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कमोडिटी डेरीवेटिव की परिभाषा पर दोनों मंत्रालयों के विचार विपरीत ध्रुव बने हुए हैं।

उपभोक्ता मंत्रालय का कहना है कि जिंस व्युत्पन्न के अधीन आने वाले उत्पादों का विशेष उल्लेख जरूरी नहीं है जबकि वित्त मंत्रालय चाहता है कि नियम को ठीक ठीक परिभाषित किया जाए। अधिकारी का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था को विधि मंत्रालय भी मंजूरी दे चुका है, इसलिए वित्त मंत्रालय को इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। वहीं सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्रालय इस मुद्दे पर सतर्क रुख अपना रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता कि इसको लेकर दोनों मंत्रालयों में भविष्य में कोई तनातनी हो।

Advertisement
First Published - November 9, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement