facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

गेहूं उत्पादन का अनुमान बढ़कर 1,127.4 लाख टन पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:43 PM IST
Wheat Procurement

केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा कि रबी सीजन में गेहूं का उत्पादन फरवरी 2023 में लगाए गए शुरुआती अनुमान से अधिक रहेगा। सरकार के मुताबिक बोआई के रकबे और उत्पादकता में वृद्धि के कारण गेहूं उत्पादन 1,127.4 लाख टन रहने की संभावना है। फरवरी में दूसरे अग्रिम अनुमान में केंद्र ने गेहूं उत्पादन 1,121.8 लाख टन रहने का अनुमान लगाया था।

हाल के आंकड़ों का मतलब है कि केंद्र सरकार के आकलन के मुताबिक बेमौसम बारिश का कुल मिलाकर कोई असर नहीं होगा, जिसने उत्तर और मध्य भारत में मार्च और अप्रैल महीने में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया था।

उस समय कुछ विशेषज्ञों ने कहा था कि बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की कम से कम 10 प्रतिशत फसल खराब हुई है। तीसरे अग्रिम अनुमान के दावे असल उत्पादन के करीब होते हैं।

2022-23 फसल सत्र (जुलाई से जून) में गेहूं के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान इसलिए भी आश्चर्यजनक है क्योंकि सरकारी एजेंसियों के गेहूं खरीद में 260 लाख टन के बाद ज्यादा प्रगति नहीं हुई, जो 341 लाख टन के लक्ष्य की तुलना में करीब 31 प्रतिशत कम है। हालांकि खरीद पिछले साल की तुलना में बहुत ज्यादा है, जब खरीद कई साल के निचले स्तर 190 लाख टन रही थी।

Also read: दूध में मिलावट पर लगेगी लगाम, देशव्यापी अभियान चलाएगा FSSAI

गेहूं के उत्पादन के अनुमान और सरकारी खरीद के आंकड़ों में संबंध न होने की एक वजह यह भी है कि निजी कारोबारियों ने इस साल बड़े पैमाने पर खरीद की है, जिससे उनके गोदाम भरे जा सकें, जो बहुत कम हो चुके थे।

बहरहाल चने का उत्पादन 135.4 लाख टन रहने की संभावना है, जो पिछले साल के करीब है। वहीं सरसों का उत्पादन 124.9 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 4.43 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement