facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनकरोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरू

घट सकती है कपास की पैदावार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:41 PM IST

भारत में कपास का उत्पादन पिछले महीने की गई भविष्यवाणी से कम हो सकता है क्योंकि बारिश न होने के कारण इसके मुख्य उत्पादक क्षेत्रों में पौधे लगाने में विलंब हुआ है।


इस कारण कपास की वैश्विक कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। कपास उत्पादन के मामले में भारत का स्थान विश्व में दूसरा है। देश में कपास के सबसे बड़े खरीदार कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक सुभाष ग्रोवर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अक्टूबर से शुरू होने वाले साल में कुल मिला कर 315 लाख बेल्स का उत्पादन हो सकता है जो जून में लगाए गए 350 बेल्स के अनुमान से 10 प्रतिशत कम है।

कपास की कम खेती से इसके सबसे बड़े उत्पादक और इसके रेशे का उपयोग करने वाले देश चीन को किए जाने वाली आपूर्ति में कमी आ सकती है। पिछले साल न्यू यॉर्क में कपास के मूल्य में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, कम उत्पादन से इसमें और अधिक इजाफा हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने कल बताया कि इस महीने के तीसरे सप्ताह में देश में मॉनसूनी बारिश औसत से 33 प्रतिशत कम हुई है। ग्रोवर ने कल कहा, ‘निश्चित ही बारिश में हुए विलंब से कुछ क्षेत्रों में पौधे लगाने की रफ्तार कम होगी। हमारा मानना है कि जून महीने में पैदावार 10 प्रतिशत अधिक होगी।’

कल मौसम विभाग ने बताया कि कपास के मामले में देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में 23 जुलाई तक बारिश औसत से 32 प्रतिशत कम हुई है। जुलाई मॉनसूनी बारिश का तीसरा महीना है और यह फसल की बुआई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 18 जुलाई तक भारतीय किसानों ने 143 लाख एकड़ (58 लाख हेक्टेयर) में कपास की रोपाई की है जो पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत कम है।

ग्रोवर ने कहा कि रोपाई का क्षेत्र इस साल घट कर 90 लाख हेक्टेयर हो सकता है जो पिछले साल 95 लाख हेक्टेयर था। गुजरात के कृषि निदेशक एस आर चौधरी ने कल कहा था, ‘ अगर इस महीने के अंत तक बारिश नहीं हुई तो हमारे राज्य में लगी-लगाई फसल के लिए समस्या हो जाएगी।’

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement