facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मी

अच्छी आवक से बढ़ रहा है नारियल का बाजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 PM IST

दक्षिणी राज्यों में कम वर्षा के चलते दिल्ली की मंडियों में नारियल की आवक इस बार पिछले साल से 20 से 25 फीसदी ज्यादा रही है।


आजादपुर मंडी में कोलकाता से आए नारियल किसान रामादुरई ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि नारियल की अच्छी पैदावार के लिए वर्षा की संतुलित मात्रा जरुरी होती है। इसलिए इस साल सतुंलित मात्रा में पानी बरसने के कारण दक्षिणी राज्यों में नारियल की पैदावार अच्छी हुई है।

आजादपुर मंडी में नारियल के थोक विक्रेताओं ने बताया कि नारियल की रोजाना 5 से 6 गाड़ियां केरल और पश्चिम बंगाल से आ रही है। प्रत्येक गाड़ी में लगभग 8 से 10 हजार नारियल दाना आ रहा है। एबीसी फ्रूट कंपनी के अजय कहते है वैसे तो मंडी में नारियल की आवक बारहमास रहती है। लेकिन इस समय कुछ बढ़ जाती है।

पिछले साल की तुलना में इस साल मंडी में नारियल की लगभग दो से तीन गाड़ियां ज्यादा आ रही हैं। नारियल की कीमतों के बारे में पूछने पर फल विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में नारियल 1000-1200 रुपये सैकड़े के हिसाब से मिल रहा है।

कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली के  बाहर के राज्यों में नारियल की कीमतों में काफी विविधता है। अच्छी पैदावार के चलते बढ़िया आवक होने से गोवा में नारियल की कीमतें पिछले महीने की तुलना में 60 फीसदी तक गिर गई है। जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान में नारियल की कीमतें स्थायी बनी हुई है।

Advertisement
First Published - August 29, 2008 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement