facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

कई दिनों के बाद रबर में आया उछाल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:03 AM IST

कई दिनों से प्राकृतिक रबर की कीमतों में हो रही कमी के बाद बुधवार को इसमें सुधार आया। रबर के बेंचमार्क ग्रेड आरएसएस-4 की कीमत आज 92 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


इस हफ्ते रबर की कीमत में खासा सुधार देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को प्राकृतिक रबर ने मौजूदा सीजन के न्यूनतम स्तर को छू लिया था। उस दिन एक किलो रबर की कीमत महज 84 रुपये रह गई थी।

कारोबारियों ने बताया कि रबर की कीमतों में मजबूती की मुख्य वजह उत्पादकों द्वारा अपने स्टॉक को बेचने के लिए की जा रही आनाकानी है। वास्तव में उत्पादक 100 रुपये प्रति किलो से कम कीमत पर अपने उत्पाद बेचने को लेकर अनिच्छुक है। पहले से किए गए अनुबंध की पूर्ति के चलते रबर की कीमतें चढ़ी हैं।

प्रमुख कारोबारियों के मुताबिक कच्चे तेल में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते पूरे विश्व में रबर की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसे देखते हुए लगता नहीं कि रबर की कीमतों में आगे भी इसी तरह तेजी होती रहेगी।

Advertisement
First Published - October 22, 2008 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement