facebookmetapixel
Advertisement
NHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत Aviva Life का बड़ा लक्ष्य: 5 साल में न्यू बिजनेस प्रीमियम ₹1,000 करोड़ पहुंचाने की तैयारीसुरक्षा और नॉन-पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों से जीवन बीमा कंपनियों का VNB बढ़ा, LIC सबसे आगेसरकार ने बड़े MFIs को दी राहत, क्रेडिट गारंटी सीमा ₹300 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ कीरिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी मिडकैप 100, अमेरिकी हमलों के बीच घरेलू निवेशकों के दम पर बनाया नया रिकॉर्डएंटी-डंपिंग शुल्क लागू होने पर 3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है भारततनाव बढ़ने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से टूटा रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.66 के स्तर पर बंदचीन को टक्कर देने की तैयारी? महत्त्वपूर्ण खनिजों की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के लिए क्वाड देश जुटाएंगे $20 अरबआयात शुल्क में बढ़ोतरी व युद्ध संकट के बावजूद निवेश जारी रखेगी टाइटन, चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटी कंपनी

प्रधानमंत्री मोदी ने बजट को सर्वस्पर्शी बताया, कहा यह गरीब और मध्यम वर्ग हितैषी

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह बजट एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की प्राप्ति में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला है'

Last Updated- February 06, 2023 | 8:31 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह एक मजबूत भारत की नींव रखेगा और एक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण की दिशा में बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर में गरीब हितैषी और मध्यम वर्ग हितैषी बजट पर चर्चा हुई है।

मोदी ने तुमकुरु जिले में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की हेलीकॉप्टर फैक्टरी का उद्घाटन करने के बाद यहां एक रैली में कहा, ‘‘यह बजट एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की प्राप्ति में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला है। यह आजादी के 100 साल पूरे होने पर एक मजबूत भारत की नींव को और मजबूत करेगा।’’

प्रधानमंत्री का एक महीने से भी कम समय में कर्नाटक का यह तीसरा दौरा है। राज्य में कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होना है। उनका यहां 13 फरवरी को ‘एयरो इंडिया शो’ का उद्घाटन करने और 27 फरवरी को जिला मुख्यालय शहर शिवमोगा में हवाई अड्डे का अनावरण करने का कार्यक्रम है।

मोदी ने कहा कि एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ‘‘मजबूत, समृद्ध, पूर्ण, शक्तिशाली और तेजी से आगे बढ़ने वाले भारत की दिशा में एक बड़ा कदम’’ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के हित में कई बड़े कदम उठाए गए हैं।
मोदी ने रैली में कहा, ‘‘यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्व हितकारी, सर्व समावेशी, सर्व सुखकारी और सर्वप्रिय है। यह बजट सभी को नौकरी के अवसर देता है और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट ‘श्री अन्न’ (मोटे अनाज) को बढ़ावा देकर कृषि और गांवों का पक्षधर है, जो सीमांत किसानों को ‘‘ताकत’’ देगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों में हर गरीब परिवार को ‘‘छत’’ (आवास) देने के लिए 70,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं।

प्रधानमंत्री ने बजट में घोषित नयी आयकर श्रेणी समेत अन्य प्रावधानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सात लाख रुपये सालाना तक की आय पर आयकर शून्य होने से मध्यम वर्ग में उत्साह है, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवा जिन्होंने नयी नौकरी हासिल की है या नया कारोबार शुरू किया है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement