facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

Tourist Places : विकसित किए जाने वाले 50 पर्यटन स्थलों के लिए मानदंड जल्द होंगे जारी

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 10:19 PM IST
tourist

केंद्र सरकार घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के तहत 50 पर्यटन स्थलों का चयन करने में सतत विकास और सुरक्षा पर जोर देगी। केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘गंतव्य के चयन के लिए मानदंड तैयार कर दिए गए हैं। हम अन्य मंत्रालयों के साथ विस्तार से चर्चा कर रहे हैं और यह शीघ्र तैयार हो जाएंगे।’

राज्य पर्यटन विभागों की मदद से गंतव्य प्रबंधन के संगठनों की स्थापना की गई है। राज्य पर्यटन विभाग इस योजना के लिए परियोजना और कोष का विवरण मुहैया करवा कर इस योजना में हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार इस योजना का पूरी तरह वित्त पोषण करेगी। सिंह ने कहा,’आधारभूत संरचना के विकास, क्षमता निर्माण और संवर्द्धन पर जोर दिया जाएगा।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट भाषण में 2023-24 में 2400 करोड़ रुपये मुहैया करवाए थे। यह राशि 2022-23 में आबंटित धन राशि के ही बराबर थी।

हालांकि, 50 विकसित की जाने वाली योजनाओं के लिए कोष मुहैया करवाने का विवरण अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है और इस बजट में भी खासतौर से आबंटन नहीं किया गया है। गुजरात स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी में गंतव्य प्रबंधन संगठन की स्थापना की गई है। केरल में भी ऐसे गंतव्य प्रबंधन संगठन की स्थापना की गई है। हालांकि अन्य राज्यों को ऐसे संगठन स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा था,’हर गंतव्य को एक पूरे पैकेज के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन के विकास पर जोर दिया जाएगा जिसमें घरेलू के साथ विदेशी पर्यटकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। राज्यों को जीआई (भौगोलिक संकेतक) और अन्य हस्तकरघा उत्पादों की बिक्री के लिए यूनिटी मॉल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कोरोना के पूर्व के स्तर को घरेलू पर्यटन पार कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। वाराणसी में कोविड से पूर्व के स्तर की तुलना में 10 गुना अधिक घरेलू पर्यटक आए हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement