facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Budget 2025: कुछ दवाओं और अक्षय ऊर्जा से जुड़े पुर्जों पर बढ़ सकता है सीमा शुल्क

Advertisement

31 मार्च 2025 के बाद पवन ऊर्जा और जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क बढ़ने की संभावना, मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated- January 23, 2025 | 10:55 PM IST
Natco pharma

आगामी वित्त वर्ष 2026 के बजट के बाद नवीकरणीय ऊर्जा व फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र के जैसे क्षेत्रों में कई वस्तुओं पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) दरों में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि इन पर इस साल 31 मार्च को छूट समाप्त हो रही है।

नवीकरणीय ऊर्जा उद्योग के प्रमुख पुर्जों जैसे स्पेशल बेयरिंग, गियरबॉक्स, या कंपोनेंट्स, विंड टर्बाइन कंट्रोलर पर इस समय सीमा शुल्क में छूट मिलती है और यह 5 प्रतिशत कर के दायरे में आते हैं।

इनके अलावा जनरेटरों के रोटरों के लिए ब्लेडों के विनिर्माण और रखरखाव के लिए आवश्यक पुर्जों के साथ इन ब्लेडों और उनके अन्य पुर्जों के उत्पादन के लिए कच्चे माल को भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है, और सभी पर समान रूप से 5 प्रतिशत शुल्क लगता है।

पीडब्ल्यूसी में पार्टनर हरिसूदन एम के मुताबिक सरकार 5 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क की दर से कुछ तय पुर्जों पर सीमा शुल्क की रियायती दर के माध्यम उद्योग को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा, ‘उद्योग की ओर से किए गए अनुरोध को देखते हुए सरकार ने पवन ऊर्जा के बिजली जनरेटरों और ब्लेडों के तय किए गए पुर्जों पर 31 मार्च 2025 से रियायत वापस लेने की समय सीमा तय की है। इस स्थिति में इस तरह की छूट को और बढ़ाने की संभावना कम है। सरकार इन कंपोनेंट के लिए मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देना चाहती है, जिससे इन उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा मिल सके।’

दवा क्षेत्र में ग्लूकागन, डोपामाइन, सोमाट्रोपिन समेत करीब 100 दवाएं जिन पर 5 प्रतिशत रियायती शुल्क लगाया गया है, उन पर 31 मार्च 2025 को शुल्क रियायत समाप्त होने वाली है। उधर 70 से अधिक जीवन रक्षक दवाएं जिन पर शून्य बीसीडी दर है, उन पर भी शुल्क रियायत समाप्त होने वाली है।

ईवाई में पार्टनर सुरेश नायर ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार इन दवाओं पर छूट के प्रावधान को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है। इन दवाओं पर या तो बीसीडी से छूट है या कम शुल्क लगाया गया है। और इस स्थिति को बहाल रखे जाने का मामला बनता है।’

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement