facebookmetapixel
Advertisement
Gold का बदला गेम! ज्वेलरी से मोहभंग, निवेश की लगी होड़Ganga Expressway: 6 लेन, 12 जिले, 594 किमी लंबाई; जानिए UP के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे की खासियतेंAdani Power Q4FY26 results: मुनाफा 64% उछलकर ₹4,271 करोड़ पर, रेवेन्यू लगभग स्थिरVedanta Q4 Results: वेदांत ने तोड़े रिकॉर्ड, मुनाफा 92% उछला; निवेशकों को 1100% डिविडेंड का तोहफाQuant MF ने उतारा नया SIF, सेक्टर रोटेशन स्ट्रैटेजी पर फोकस; किसे करना चाहिए निवेश?कच्चा तेल $120 हुआ तो भारत की GDP ग्रोथ 6% तक गिरने का खतरा, महंगाई भी बढ़ सकती है₹60 टच करेगा ये Auto Stock! नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बताया- क्यों BUY का अच्छा मौकावेयरहाउसिंग सेक्टर ने 2025 की सुस्ती के बाद इस साल की वापसी, पहली तिमाही में मांग 8 फीसदी बढ़ी1 महीने में 50% उछला टेलीकॉम शेयर, ब्रोकरेज बुलिश; 6 महीने में 40% और बढ़त का अनुमानUP में विकास को नई रफ्तार: 594 km गंगा एक्सप्रेसवे शुरू, मेरठ से प्रयागराज अब और करीब

Budget 2025: खपत मांग के उपाय से निजी निवेश में आएगी तेजी

Advertisement

महिंद्रा समूह के ग्रुप सीईओ और एमडी अनीश शाह ने कि भारतीय उपभोक्ताओं के हाथों में खर्च करने योग्य अतिरिक्त आमदनी होने से निजी क्षेत्र पूंजीगत व्यय के लिए प्रोत्साहित होगा।

Last Updated- February 01, 2025 | 10:57 PM IST
nirmala sitharaman

आम बजट में भारत को दुनिया का विनिर्माण केंद्र बनाने पर जोर देने के साथ ही मध्य वर्ग को कर में राहत दी गई है। इसे देखते हुए भारतीय कंपनी जगत को भरोसा है कि इन कदमों से निजी क्षेत्र में नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा।  एक दिन पहले जारी आर्थिक समीक्षा में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र को आगे आकर निवेश बढ़ाना होगा। वर्तमान में अदाणी समूह, टाटा समूह, जेएसडब्ल्यू, आदित्य बिड़ला समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा कुछ कंपनियां क्षमता विस्तार पर निवेश कर रही हैं। बजट में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए गए हैं। वेदांत समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि कर सुधार की घोषणा का असर अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘इससे विनिर्माण और खनन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। खनन, कृषि और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विनिर्माण क्षेत्र पर सरकार का मुख्य ध्यान है। इससे घरेलू उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और आयात पर निर्भरता कम हो सकती है। साथ ही रोजगार के लाखों अवसर भी पैदा होंगे।’

महिंद्रा समूह के ग्रुप सीईओ और एमडी अनीश शाह ने कि भारतीय उपभोक्ताओं के हाथों में खर्च करने योग्य अतिरिक्त आमदनी होने से निजी क्षेत्र पूंजीगत व्यय के लिए प्रोत्साहित होगा। शाह ने कहा, ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ इस बजट के केंद्र में था। सरकार का प्रयास विनिर्माण की लागत को कम करना और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। मांग और वृद्धि को तत्काल बढ़ावा देने के उपायों के अलावा बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश के प्रस्तावों से लंबी अवधि के लिए विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 50 साल के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज देने के प्रस्ताव से सड़क, राजमार्ग और मेट्रो परियोजनाओं में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इससे सीमेंट, इस्पात और वाणिज्यिक वाहन उद्योग को मदद मिलेगी।  हिंदुजा समूह के चेयरमैन जीपी  हिंदुजा ने कहा कि ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित अक्षय ऊर्जा पर विशेष जोर सकारात्मक कदम है लेकिन अगर ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को उद्योग का दर्जा दिया जाए तो इस क्षेत्र को मदद मिल सकती है। 

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने कहा कि सरकार ने 11.2 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का प्रस्ताव किया है, जबकि पिछले रुख को देखते हुए उम्मीद 13 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की थी। हालांकि पूंजीगत व्यय अभी भी भारी-भरकम है जिससे बुनियादी क्षेत्रों को दम मिलेगा। 

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement