facebookmetapixel
Advertisement
HAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेटIndia-AI Impact Summit 2026 में कारोबारियों की नजर किस पर? AI समिट से मिलेंगे बड़े संकेतStock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिए

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में हरित आवागमन को मिलेगा नया बढ़ावा, फेम और पीएलआई योजनाएं रहेंगी फोकस में

Advertisement

नई सरकार: हरित आवागमन का सफर होगा अहम

Last Updated- June 10, 2024 | 10:35 PM IST
EVs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दो कार्यकाल के दौरान आवागमन में हरित परिवर्तन और इसकी आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित करना विभिन्न प्रमुख योजनाओं जरिये महत्वपूर्ण एजेंडा रहा है। इसमें सबसे उल्लेखनीय है फेम। अब राजग के तीसरे कार्यकाल में हरित आवागमन के प्रति यह रुझान कायम रहने तथा तेज होने की उम्मीद है।

हरित आवागमन

मोदी की पहली सरकार के तहत महत्वाकांक्षी फेम (फास्टर एडॉप्शन ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड ऐंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) योजना के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मुख्यधारा में लाया गया था। बाद में इस पहल का विस्तार फेम 2 की शुरुआत के साथ किया गया जिससे ईवी के मामले में सरकार की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता झलकती है। वाहनों का तेज़ी से अपनाने और विनिर्माण योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मुख्यधारा में लाया गया था। बाद में इस पहल का विस्तार फेम 2 के साथ किया गया।

बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने उत्पादन से जुड़ी दो महत्वपूर्ण प्रोत्साहन योजनाएं (पीएलआई) शुरू कीं – वाहन क्षेत्र के लिए 18,100 करोड़ रुपये की पीएलआई और उन्नत रासायनिक सेल के लिए 26,000 करोड़ रुपये की पीएलआई। इन उपायों का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक आवागमन के लिए मजबूत ईवी वाहन तंत्र का निर्माण करना था।

चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक एक दिन पहले निर्णायक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) शुरू की। नई पहल के तहत भारत में कम सब्सिडी पर कारों का आयात किया जा सकेगा। लेकिन इसमें शर्त यह है कि आयातक कंपनियों को भारत में निवेश करना होगा जिससे कि स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिले और घरेलू बाजार मजबूत हो।

चूंकि मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। इसलिए इन योजनाओं से भारत में हरित आवागमन को बढ़ावा मिलना तय है। साथ ही, बैटरी स्वैपिंग जैसी बाधाओं को दूर करना तथा पीएलआई की समयसीमा को पूरा करना राजग सरकार के प्रमुख कार्य हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement