facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

चेन्नई से यामाहा का 50 लाखवां दोपहिया

Advertisement

इस संयंत्र से निकलने वाला 50 लाखवां दोपहिया वाहन ‘एरोक्स 155 वर्जन एस’ था। कारखाने के कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत से अधिक निर्यात किया जाता है।

Last Updated- June 05, 2025 | 12:02 AM IST
All Yamaha bikes to be E-20 fuel compatible by the end of this year
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) के अत्याधुनिक चेन्नई कारखाने में 50 लाखवां दोपहिया वाहन तैयार हुआ है। इसी के साथ तमिलनाडु में कंपनी के के विनिर्माण को 10 साल पूरे हो गए हैं। पिछले एक दशक के दौरान चेन्नई संयंत्र भारतीय ग्राहकों और निर्यात बाजारों दोनों के लिए यामहा के वैश्विक परिचालन का आधार बन गया है। इस संयंत्र से निकलने वाला 50 लाखवां दोपहिया वाहन ‘एरोक्स 155 वर्जन एस’ था। कारखाने के कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत से अधिक निर्यात किया जाता है, जो इसकी विनिर्माण क्षमता और वैश्विक प्रासंगिकता दर्शाता है।

इस संयंत्र में फिलहाल रेजेडआर 125 एफआई और फैशिनो 125 एफआई सहित यामहा के हाइब्रिड स्कूटर मॉडलों के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन वाले एरोक्स 155 वर्जन एस का विनिर्माण होता है। निर्यात के नजरिये से यह संयंत्र एफजेड श्रृंखला, सैल्यूतो मॉडल और अल्फा स्कूटर का भी उत्पादन करता है और विभिन्न वैश्विक बाजारों में यामहा की विश्वसनीय गुणवत्ता के मामले में कारखाने की भूमिका मजबूत करता है।

यामहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन इतारु ओतानी ने कहा, ‘चेन्नई कारखाने का यामहा के वैश्विक विनिर्माण नेटवर्क में रणनीतिक महत्त्व है। यह कुशल कर्मचारियों, सहयोगपूर्ण परिचालन और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति दृढ़ कटिबद्धता से संचालित लोगों, प्रक्रियाओं तथा मॉडलों पर हमारे लगातार जोर का उदाहरण है।’

Advertisement
First Published - June 4, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement