एस्सार कंस्ट्रक्शन की विदेशी बोहनी
एस्सार समूह की कंपनी एस्सार कंस्ट्रक्शन (इंडिया) लिमिटेड को विदेश में पहली निर्माण परियोजना का ठेका मिल गया है। कंपनी की पाइपलाइन डिविजन को अफ्रीका में मैडागास्कर में निकल पाइपलाइन बनाने का ठेका दिया गया है। इसमें तकरीबन 225 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस बारे में संपर्क करने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कुछ […]
बैटरी से फील्डमार्शल को मिलेगी पावर
नैनो के जवाब में छोटी कार ला रहा फील्डमार्शल समूह अब इस क्षेत्र में कुछ नया करने की तैयारी में है। छोटी इलेक्ट्रिक कारों को सुविधाजनक और खरीदने में आसान बनाने के लिए कंपनी इन कारों के लिए अलग तरह के बैटरी चार्जिंग जैसी सुविधाएं मुहैया कराने वाली है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों को […]
स्विफ्ट की बिक्री ने पकड़ी तेज रफ्तार
कारों का बाजार गर्म होने का फायदा मारुति सुजुकी इंडिया को सबसे ज्यादा मिला है। आखिर क्यों न हो, वह देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। उसकी कार ‘स्विफ्ट’ ने भी बिक्री के मामले में नया पैमाना पार कर लिया है। पेट्रोल और डीजल वर्जन में बिकने वाली इस कार की अब तक 2 […]
निर्यात शुल्क ने दिया बासमती किसानों को जोर का झटका
बासमती चावल से बेहतर भविष्य की आस रखने वाले किसानों को इसके निर्यात पर लेवी लगाने के निर्णय से करारा झटका लगा है। वैश्विक बाजार में 53 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले बासमती चावल के कारोबार पर सरकार के इस कदम का नकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। एक अनुमान के अनुसार, सरकार […]
तांबे में नरमी के आसार
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तांबे की कीमत में थोड़ी कमी आने की उम्मीद जतायी जा रही है। दुनिया में तांबे के सबसे बड़े उपभोक्ता चीन के आयात में कमी होने के अनुमान और उसके द्वारा घरेलू तांबे के उपभोग को जारी रखने की संभावना की वजह से यह कमी होने के आसार हैं। उधर […]
हाल-ए-कमोडिटी बाजार
मिर्च होगी अभी और तीखी एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी गुंटूर में पिछले दिनों लगी आग से मिर्च की कीमतों में और इजाफे की बात पर मुहर लगा दी है। पिछले हफते मिर्च के वायदा कारोबार में तेजी आई। दरअसल विदेशों से बढ़ी हुई मांग ने मिर्च के भाव बढ़ाने में भूमिका अदा की […]
डीजल की आपूर्ति में किल्लत के बावजूद दिल्ली में राहत
तेल की कीमतों ने इस समय दुनिया को बुरी तरह से डरा रखा है। कीमतें तो बढ़ ही रही हैं लेकिन अब बढ़ी हुई कीमत में भी पेट्रोलियम उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंचते नहीं दिख रहे हैं। इस समय डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसकी वजह से पेट्रोल पंप डीलर और उपभोक्ताओं को परेशानी […]
रणनीति तय कर रहा है एनसीडीईएक्स
नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवैटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) कारोबार बढ़ाने की अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहा है। इसके तहत नए उत्पादों को उतारना और अन्य कारोबार की संभावनाएं तलाश करना शामिल है। एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. रामासेशन ने यहां कहा कि हमने पहले ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है […]
पंजाब ने दिया केंद्रीय पूल में 35 लाख टन ज्यादा गेहूं
पंजाब ने इस साल केंद्रीय पूल मे 35 लाख मीट्रिक टन गेहूं का अधिक योगदान दिया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार रबी की फसल के अंतिम दौर में रविवार तक हुई खरीद में पंजाब ने 95,35,273 मीट्रिक टन का योगदान दिया है जबकि पिछले साल 60,96,462 मीट्रिक टन का योगदान किया था। प्रवक्ता ने जानकारी […]
बाजार बताएगा कि सीमा शुल्क किस पर लगेगा
मैं इस बात की समीक्षा करने की कोशिश कर रहा हूं कि बजट 2008-09 में केंद्रीय सीमा शुल्क की धारा 2 (डी) के तहत सीमा शुल्क के अंतर्गत आने वाली सामग्रियों की परिभाषा में संशोधन करने के पीछे मुख्य वजह क्या रही होगी। व्याख्या- इस अनुच्छेद का मुख्य उद्देश्य सामग्रियों की श्रेणी में किसी भी […]
