facebookmetapixel
Advertisement
भारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरी

पंजाब ने दिया केंद्रीय पूल में 35 लाख टन ज्यादा गेहूं

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:45 PM IST

पंजाब ने इस साल केंद्रीय पूल मे 35 लाख मीट्रिक टन गेहूं का अधिक योगदान दिया है।


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार रबी की फसल के अंतिम दौर में  रविवार तक हुई खरीद में पंजाब ने 95,35,273 मीट्रिक टन का योगदान दिया है जबकि पिछले साल 60,96,462 मीट्रिक टन का योगदान किया था।


प्रवक्ता ने जानकारी दी कि गेहूं के बुवाई क्षेत्र में मामूली बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 34.67 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुवाई की गई थी जो इस साल बढ़कर 34.80 लाख हेक्टेयर भूमि तक पहुंच गई। सरकार की ओर से बताया गया है कि इस साल गेहूं खरीद के लिए 1623 केंद्र बनाए गए हैं। जिनसे तकरीबन 100,98,803 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा  चुका है जबकि पिछले साल 73,61,133 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।


रविवार तक हुई खरीद में 94.4 फीसदी गेहूं केंद्रीय पूल के लिए खरीदा गया है जोकी 95,35,273 मीट्रिक टन के आसपास बैठता है। जबकि 2.8 फीसदी राज्य के लिए खरीदा गया है जो लगभग 2,80,038 मीट्रिक टन के आसपास है। जबकि 283492 मीट्रिक  टन गेहूं कारोबारियों ने खरीदा है। 

Advertisement
First Published - May 12, 2008 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement