facebookmetapixel
Advertisement
कच्चा तेल $92 के पार, निफ्टी 24,000 के करीब; बाजार पर क्यों बढ़ा दबाव?आतंकवाद के पूरे तंत्र पर निर्णायक कार्रवाई करे SCO, पाकिस्तान पर मोदी का परोक्ष निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: जरूरी न हो तो नहीं खरीदें सोना, विदेश यात्रा भी टालेंपर्यटन से राहत कार्य तक पहुंचा UPI इंटरनैशनल, नेपाल ने दान के लिए चुना भारतीय माध्यमभारत में AI को नहीं मिल सकता रचयिता का दर्जा, कॉपीराइट कार्यालय ने अर्जी खारिज कीGST कलेक्शन अगस्त में 8.3% बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़, आयात से राजस्व में तेज उछालआईटी सेवा कंपनियों ने बढ़ाई भर्तियां, सितंबर में पेशेवरों के लिए 57,000 नौकरियांदोहरी लिस्टिंग की राह आसान करने की तैयारी, सेबी-आईएफएससीए में तेज हुई चर्चाइन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से निर्माण उपकरण उद्योग ने वृद्धि अनुमान बढ़ायाएचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी की विरासत की बराबरी मुश्किल: शंकर शर्मा 

Crude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भाव

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा तेल की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतें लगातार चौथे दिन गिर गईं और 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गईं

Last Updated- June 25, 2026 | 8:56 AM IST
crude oil price

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी कच्चा तेल (डब्ल्यूटीआई) 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल भी करीब 1.5 फीसदी टूटकर 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

क्यों गिर रही हैं कीमतें?

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बढ़ी उम्मीदें हैं। बाजार को लग रहा है कि अगर दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होता है तो कच्चे तेल की सप्लाई पहले की तरह सामान्य बनी रहेगी। पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब ज्यादा तेल टैंकर होरमुज जलडमरूमध्य से आसानी से गुजर रहे हैं। इससे यह चिंता कम हुई है कि कहीं तेल की सप्लाई बाधित न हो जाए। यही वजह है कि बाजार में घबराहट भी कम हुई है।

बाजार में बढ़ सकती है तेल की सप्लाई

केडिया एडवाइजरी का कहना है कि पश्चिम एशिया और पश्चिम अफ्रीका के कई बड़े निर्यातक देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने लगी है। इसके अलावा अमेरिका ने पहले से लदे ईरानी कच्चे तेल की खरीद पर अस्थायी छूट भी दी है, जिससे बाजार में और तेल आने की उम्मीद बढ़ गई है।

ब्रेंट कच्चे तेल के बाजार में भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल मांग कमजोर रह सकती है, जबकि सप्लाई पर्याप्त रहेगी। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement