facebookmetapixel
Advertisement
LG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरीभारत की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा अनुमान, वृद्धि दर घटने की आशंका क्यों बढ़ी?टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीति

सोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर पर

Advertisement

घरेलू बाजार में सोना 1.40 लाख के करीब, चांदी 2.10 लाख रुपये तक लुढ़की

Last Updated- June 25, 2026 | 9:40 AM IST
Gold and Silver Price today
सोने चांदी में तेज गिरावट

मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना से सोने चांदी के वायदा भाव लगातार लुढ़क रहे हैं। दोनों के भाव आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,40,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,10,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेज गिरावट देखी जा रही है।

सोना हुआ और सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 598 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,672 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 527 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,743 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,40,917 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,40,666 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,767 रुपये की गिरावट के साथ 2,10,308 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,13,075 रुपये किलो था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,429 रुपये की गिरावट के साथ 2,10,646 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,12,585 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,10,043 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल मार्केट में फिसले सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।  Comex पर सोना आज 4,019 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,008.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,987.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 57.59 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.08 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 56.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX

कमोडिटी शुरुआती भाव पिछला बंद भाव मौजूदा भाव
सोना 1,40,672 1,41,270 1,40,743
चांदी 2,10,308 2,13,075 2,10,646

Comex

कमोडिटी शुरुआती भाव पिछला बंद भाव मौजूदा भाव
सोना 4,019.00 4,008.80 3,987.20
चांदी 57.59 58.08 56.68

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement