facebookmetapixel
Advertisement
MSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्ते

टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीति

Advertisement

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ाने के लिए बकाया वसूली, गलत दावों की जांच और नई कार्ययोजना तैयार की है

Last Updated- June 25, 2026 | 8:35 AM IST
Income Tax Office (CBDT)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने चालू वित्त वर्ष में 26.97 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर एकत्रित करने के लिए कई तरीकों को चिह्नित किया है। अधिकारी ने बताया कि इन उपायों में बकाया कर वसूली के लिए बेहतर प्रबंधन, कर छूट के गलत दावों का पता लगाना और कम कर जमा वाले मामलों में कर विवरणिका को अपडेट करने के कार्यक्रम शामिल हैं।

अब तक कर संग्रह उत्साहजनक रहा है। अधिकारी ने बताया कि 17 जून तक शुद्ध कर संग्रह 5.21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया और यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। इस मजबूत शुरुआत से उम्मीद जगी है कि सालाना लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा। वित्त मंत्रालय को भेजे गए ईमेल का जवाब सोमवार को खबर लिखे जाने तक नहीं मिला। अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि बोर्ड के 2026-27 की केंद्रीय कार्य योजना में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट कदम बताए गए हैं।

इनमें पुराने कर बकाए को आसानी से या मुश्किल से वसूल होने वाले बकाए के तौर पर बांटकर उनकी बेहतर वसूली करना और बैंकों, कंपनी रिकॉर्ड और वित्तीय इंटेलिजेंस इकाइयों की मदद से करदाताओं का पता लगाना और कर अधिकारियों के जरिये कर की राशि प्राप्त करना शामिल है। विशेष दल बकाया बड़े मामलों का दायित्व संभालेंगे।

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement