facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

Gold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावट

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोना ₹1,43,950 और चांदी ₹2,20,700 के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- June 29, 2026 | 9:27 AM IST
Gold and Silver Rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में हफ्ते के पहले दिन नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों के भाव सोमवार (29 जून) को तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,43,950 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,20,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना पड़ा सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की तेजी के साथ 1,44,180 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,162 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 193 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,969 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,44,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,945 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 376 रुपये की तेजी के साथ 2,21,780 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,21,404 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 684 रुपये की गिरावट के साथ 2,20,720 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,21,783 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,20,720 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,101.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,096.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,084.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 58.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,44,180 1,44,162 1,43,969
चांदी 2,21,780 2,21,404 2,20,720
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,101.10 4,096.30 4,084.40
चांदी 58.68 59.22 58.67

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं।)

Advertisement
First Published - June 29, 2026 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement