facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

इंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

Advertisement

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयर को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच इक्विटी शेयरों में बांटने जा रही है

Last Updated- July 11, 2026 | 2:09 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। टोनर पाउडर बनाने वाली कंपनी इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स लिमिटेड ने अपने शेयरों बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयर को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच इक्विटी शेयरों में बांटने जा रही है।

 FY26 में कंपनी ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

स्टॉक स्प्लिट करने के पीछे कंपनी का उद्देश्य वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन है।  बीते साल कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (Profit After Tax) 21.34 प्रतिशत बढ़कर 27.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 22.44 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की आय भी 8.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165.81 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री में 10.26 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ देखी गई, हालांकि वैश्विक तनाव और कमजोर मांग के चलते निर्यात में 0.47 फीसदी की मामूली गिरावट आई। 

क्यों स्टॉक स्प्लिट करती है कंपनियां

स्टॉक स्प्लिट का सीधा मतलब कंपनी के शेयरों को टुकड़ों में बंटना है। जब किसी कंपनी के शेयर की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और इसे छोटे या आम निवेशकों के लिए खरीदना मुश्किल हो जाता है, तो कंपनी अपने एक शेयर को तय अनुपात में कई शेयरों में बांट देती है। इससे बाजार में शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है और उनकी कीमत उसी अनुपात में कम हो जाती है, लेकिन निवेशकों के कुल निवेश की वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता; यह कदम केवल शेयरों को सस्ता और आसानी से सबके लिए उपलब्ध बनाने के लिए उठाया जाता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2026 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement