Blue Aadhaar: छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब अभिभावकों को बार-बार आधार केंद्र या पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की विशेष डोरस्टेप सेवा के जरिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों का ब्लू आधार (Blue Aadhaar) घर बैठे बनवाया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल केवल उन्हीं क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां IPPB और डाक विभाग की आधार नामांकन सेवा शुरू की गई है।
ब्लू आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला विशेष आधार कार्ड है। सामान्य आधार कार्ड की तरह इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग नहीं की जाती। इसके बजाय बच्चे की फोटो ली जाती है और उसका आधार माता-पिता के आधार नंबर से लिंक किया जाता है।
यह आधार कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जाता है। जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब उसका बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर एक बार फिर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करनी होती है।
अगर आपके इलाके में IPPB की डोरस्टेप आधार सेवा उपलब्ध है, तो आप मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PostInfo App डाउनलोड करना होगा। ऐप के माध्यम से आधार नामांकन की रिक्वेस्ट दर्ज करने के बाद आवेदन स्वीकार होने पर डाक विभाग का कर्मचारी आपके घर पहुंचकर बच्चे के आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेगा।
ब्लू आधार के लिए अप्लाई करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
आवेदन स्वीकृत होने के बाद डाक विभाग का कर्मचारी तय समय पर आपके घर आकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेगा।
ब्लू आधार बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता या पिता के आधार कार्ड की कॉपी शामिल है। इन दस्तावेजों के आधार पर बच्चे का आधार बनाया जाएगा।
डोरस्टेप ब्लू आधार सेवा अभी देश के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। यह सुविधा केवल उन इलाकों में मिल रही है, जहां IPPB और भारतीय डाक विभाग ने आधार नामांकन सेवा शुरू की है। ऐसे में आवेदन करने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं। अगर सेवा उपलब्ध होगी, तभी पोस्टमैन आपके घर आकर बच्चे का ब्लू आधार बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगा।