facebookmetapixel
Advertisement
बिल्डर ने समय पर नहीं दिया घर? जानें ‘RERA’ में शिकायत दर्ज करने व मुआवजा पाने का पूरा तरीकामहाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरी

जुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमान

Advertisement

आईएमडी ने अल-नीनो के मजबूत होने से चालू मॉनसून सीजन के सेकेंड हाफ में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है। अगस्त में भी सामान्य से कम बारिश हो सकती है

Last Updated- July 31, 2026 | 7:32 PM IST
Rain
जून में 40 फीसदी बारिश की कमी जुलाई में घटकर महज 12.6 फीसदी रह गई | फोटो: PTI

जुलाई में झमाझम बारिश से चालू मॉनसून सीजन में बारिश में कमी का अंतर तेजी से घटने के बीच बुरी खबर सामने आ रही है। चालू मॉनसून सीजन के सेकेंड हाफ में बारिश कम हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून के सेकेंड हाफ में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है। अगस्त महीने के दौरान भी सामान्य से कम बारिश हो सकती है।आईएमडी सितंबर के लिए अगस्त के अंत में बारिश का पूर्वानुमान जारी करेगा। इस बीच, जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। जिससे जून में बारिश में आई भारी कमी की काफी हद तक भरपाई हो गई और बारिश में कमी का अंतर भी तेजी से घट गया है।

सेकेंड हाफ के लिए बारिश का अनुमान

आईएमडी ने आज सेकेंड हाफ के मॉनसून का अनुमान जारी करते हुए कहा कि अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस अव​धि के लिए सामान्य बारिश का निर्धारित आंकड़ा 422.8 मिली मीटर (एमएम) है। इस अवधि में वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) के 94% से कम रह सकती है। हालांकि, प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तरी हिस्सों तथा पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

अगस्त में कम बरसेंगे बदरा

आईएमडी ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त 2026 में भी देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। अगस्त के लिए सामान्य बारिश का आंकड़ा 254.9 एमएम है। हालांकि अगस्त में पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा होने की संभावना है। अगस्त में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है।

Also Read: कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरी

अल-नीनो बना बारिश में बाधा

आईएमडी का कहना है कि अल-नीनो की स्थिति फिलहाल मध्यम स्तर पर बनी हुई है और मॉनसून के शेष सीजन में इसके और मजबूत होने की संभावना है, जिससे बारिश प्रभावित हो सकती है। हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) फिलहाल तटस्थ स्थिति में है। हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय मौसम मॉडल सितंबर 2026 में सकारात्मक IOD बनने की संभावना जता रहे हैं, जिससे सितंबर में मॉनसून पर कुछ सकारात्मक असर पड़ सकता है।

जुलाई में झमाझम बारिश से मिली राहत

जून महीने में पिछड़ने के बाद मॉनसून ने जुलाई में अच्छी वापसी की है। जिससे जून में बारिश में भारी कमी की काफी हद तक जुलाई में भरपाई हो गई। जून महीने में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई थी। आईएमडी के मुताबिक एक जून से 30 जुलाई तक 389.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो इस अव​धि के लिए निर्धारित सामान्य बारिश 445.8 एमएम से करीब 12.6 फीसदी कम है। जाहिर है जून में 40 फीसदी बारिश की कमी जुलाई में घटकर महज 12.6 फीसदी रह गई। जुलाई महीने में सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बारिश हुई ।

Advertisement
First Published - July 31, 2026 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement