facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्म

1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

इसके तहत, रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 पुराना इक्विटी शेयर होगा, उन्हें बदले में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2 नए बोनस शेयर फ्री में मिलेंगे

Last Updated- July 11, 2026 | 1:07 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दवा बनाने वाली मशहूर कंपनी फ्रेडुन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 2:1 में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। बीते 25 मई को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई थी, जिसमें इस बोनस शेयर की सिफारिश की गई थी। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट 16 जुलाई 2026 तय की है।

इसके तहत, रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 पुराना इक्विटी शेयर होगा, उन्हें बदले में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 2 नए बोनस शेयर फ्री में मिलेंगे। यह नियम कंपनी के शेयरधारकों के साथ-साथ वारंट होल्डर्स पर भी लागू होगा, बशर्ते उन्हें शेयरधारकों की अंतिम मंजूरी मिल जाए।

बीती तिमाही कंपनी ने मुनाफे में जबरदस्त तेजी

बीती तिमाही कंपनी के लिए हर मोर्चे पर बेहतरीन रही है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 56 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, इस तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 27% बढ़कर 213 करोड़ रुपये रही, जबकि EBITDA 67% की छलांग लगाकर 29 करोड़ रुपये हो गया।

Also Read: निवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्स

अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की बात करें, तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 60% बढ़कर 33 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 40% की ग्रोथ के साथ 639 करोड़ रुपये रही। इस सफलता के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर के साथ-साथ 0.70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की भी घोषणा की थी।

क्या होता है बोनस इश्यू

बोनस इश्यू का मतलब है कि कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिल्कुल फ्री में अतिरिक्त शेयर देती है। जब कंपनी को अच्छा मुनाफा होता है, तो वह अपने निवेशकों को नकद पैसा देने के बजाय इनाम के तौर पर फ्री शेयर जारी कर देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, हालांकि उसी अनुपात में शेयर की कीमत बाजार में कम हो जाती है जिससे निवेश की कुल वैल्यू तुरंत नहीं बदलती।

Advertisement
First Published - July 11, 2026 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement