facebookmetapixel
Advertisement
UN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानी

सस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

Advertisement

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते के तहत कारों पर आयात शुल्क घटकर 10% होगा। इससे लक्जरी गाड़ियां सस्ती होंगी और छठे साल से भारतीय ईवी का ब्रिटेन में निर्यात बढ़ेगा

Last Updated- July 11, 2026 | 9:56 AM IST
Cars (Auto Sector)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार ने ब्रिटेन से कार और वाहन आयात होने पर रियायती शुल्क फायदों पर अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। दरअसल, भारत-ब्रिटेन समग्र आर्थिक एवं व्यापार समझौता बुधवार से लागू होगा।

इस समझौते में 15 साल की अवधि में शुल्क दर कोटे (टीआरक्यू) में चरणबद्ध ढंग से बदलाव किए जाएंगे। साथ ही भारत के घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण पारिस्थितिकीतंत्र को भी सुरक्षित रखा जाएगा। समझौते के अनुसार भारत वाहनों पर आयात शुल्क को लगभग 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर देगा और यह कोटा दोनों पक्षों पर लागू होगा।

उद्योग के सूत्रों का कहना है कि इस समझौते से भारत के प्रीमियम वाहन बाजार में तुरंत कोई रुकावट आने की उम्मीद नहीं है जबकि देश का तेजी से बढ़ता घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण पारिस्थितिकीतंत्र सुरक्षित रहेगा।

यह भी माना जा रहा है कि लक्जरी खंड में धीरेधीरे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जैसेजैसे शुरुआती पांच वर्षों में शुल्क घटकर 10 प्रतिशत के स्तर पर आएगा। इससे ब्रिटेन से आयात की जाने वाली गाड़ियां मर्सिडीजबेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियों के स्थानीय स्तर पर असेंबल किए गए लक्जरी मॉडलों के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो सकती हैं। इससे जगुआर लैंड रोवर जैसी कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद है।

ऑटोमोटिव इंटेलिजेंस फर्म जेएटीओ डायनामिक्स के प्रेसिडेंट रवि भाटिया के अनुसार इस समझौते का सबसे अहम परिणाम भारत के निर्यात के लिए बना मौका है। भारत में बनी इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां (जिनकी कीमत 20,000  से 80,000 ब्रिटिश पाउंड के बीच हैब्रिटेन के मार्केट में छठे साल से बिना शुल्क के बेची जा सकेंगी। निर्यात कोटा धीरेधीरे बढ़कर 15वें साल तक 88,000 गाड़ियों तक पहुंच जाएगा। इससे वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहे भारतीय विनिर्माताओं के लिए दीर्घावधि में अहम मौका बनेगा।

भाटिया ने कहा, ‘पहले साल में 20,000 गाड़ियों का शुरुआती कोटा भारत के सालाना यात्री वाहन मार्केट का 0.5 प्रतिशत से भी कम है। हालांकि इसका तुरंत वाणिज्यिक असर सीमित है, लेकिन यह समझौता एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के तहत मार्केट तक नपेतुले तरीके से पहुंच बनाने की अहम मिसाल कायम करता है। इसमें व्यापार उदारीकरण और घरेलू उद्योग के बचाव के बीच संतुलन बनाया गया है।’

समझौते के तहत शुल्क में कटौती एक बार में नहीं बल्कि चरणों में की जाएगी। बड़े इंजन वाली गाड़ियों के लिए ड्यूटी पहले साल में 110 प्रतिशत से घटकर 30 प्रतिशत हो जाएगी और पांचवें साल तक 10 प्रतिशत पर जाएगी। मिडरेंज गाड़ियों के लिए ड्यूटी 66 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत हो जाएगी और इसी अवधि में घटकर 10 प्रतिशत पर जाएगी।

 उन्होंने कहा, ‘आयात कोटा शुरू में 20,000 गाड़ियों से बढ़कर पांचवें साल तक 37,000 हो जाएगा और 15 सालों में कुल 3,78,000 गाड़ियों तक पहुंच मिलेगी। अहम बात यह है कि खास वरीयता दरें (प्रेफरेंशियल टैरिफ) सिर्फ उन्हीं गाड़ियों पर लागू होंगी जोरूल्स ऑफ ओरिजिन‘ (उत्पत्ति के नियम) को पूरा करती हैं और ब्रिटेन में बनी हैं। इसमें दूसरे देशों में बने मॉडल शामिल नहीं होंगे।’

वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने ब्रिटेन से आयात किए जाने वाले वाहनों के शुल्क दर कोटा की निगरानी करने की प्रक्रिया की सार्वजनिक सूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सालाना कोटा की संख्या, लागू होने वाली इनकोटा कस्टम ड्यूटी दरें और कोटा प्रमाणपत्र पाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है।

Advertisement
First Published - July 11, 2026 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement