facebookmetapixel
Advertisement
NRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरी

E20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADA

Advertisement

'फाडा' ने कहा है कि देश भर में ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने की एक भी शिकायत नहीं मिली है, और वे ग्राहकों का भ्रम दूर करने के लिए देशव्यापी अभियान चला रहे हैं

Last Updated- July 11, 2026 | 9:30 AM IST
e20
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पूरे भारत में लगभग 30,000 ऑटोमोबाइल डीलरों के प्रतिनिधि संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा है कि उसे देश भर में डीलरों के अपने नेटवर्क से ई20 पेट्रोल से जुड़ी एक भी लिखित शिकायत नहीं मिली है। इससे सरकार के उस दावे को बल मिलता है कि ज्यादा एथेनॉल-वाला ईंधन वाहनों के लिए सुरक्षित है।

फाडा के अध्यक्ष सी एस विघ्नेश्वर ने पत्रकारों से कहा कि एसोसिएशन ने अपनी जनरल काउंसिल से संपर्क किया है। इस काउंसिल में अलग-अलग राज्यों और गाड़ियों के सेगमेंट से जुड़े लगभग 60-65 डीलर प्रतिनिधि शामिल हैं। उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि क्या ग्राहकों ने ई20 पेट्रोल से जुड़ी कोई समस्या बताई है।

विघ्नेश्वर ने कहा, ‘हमें ऐसी एक भी समस्या नहीं मिली है जिसमें ग्राहक ने ई20 ईंधन की वजह से किसी तरह की दिक्कत की बात कही हो। हमारी जनरल काउंसिल ने ई20 से संबं​धित समस्या के बारे में एक भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।’

यह बयान पुराने पेट्रोल वाहनों में 20 ईंधन के इस्तेमाल को लेकर चल रही बहस के बीच आया है। कई सोशल मीडिया पोस्ट और ग्राहकों के दावों में इससे इंजन खराब होने, जंग लगने और माइलेज घटने की बात कही जा रहा है।

ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए फाडा ने वाहन कंपनियों के साथ मिलकर देश भर में जागरूकता अभियान शुरू किया है। विघ्नेश्वर के अनुसार डीलरों ने अपनी-अपनी कंपनियों (ओईएम) से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर बैनर लगाना और ग्राहकों को जानकारी देना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे ग्राहक सबसे महत्त्वपूर्ण हिस्सेदार हैं। हम निर्माताओं से मिली तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर उनकी चिंताओं को दूर करना चाहते हैं।’

केंद्र सरकार, तेल विपणन कंपनियों और वाहन निर्माताओं का कहना है कि ई20 ईंधन उन वाहनों के लिए सुरक्षित है जिनमें इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। कई वाहन निर्माताओं ने यह भी कहा है कि मौजूदा वाहन बिना किसी विपरीत असर के इस ईंधन पर चल सकते हैं।

विघ्नेश्वर ने कहा कि फाडा के पास इंजीनियरिंग दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की तकनीकी क्षमता नहीं है और इसलिए वह वाहन निर्माताओं, तेल विपणन कंपनियों और सरकारी एजेंसियों पर निर्भर है। इन सभी का कहना है कि ई20 सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, ‘जब ओईएम, तेल विपणन कंपनियां और सरकारी एजेंसियां सब मिलकर एक सुर में कहती हैं कि यह ईंधन सुरक्षित है, तो हम इसे मान लेते हैं क्योंकि हमारे पास इसके प्रतिकार में कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।’

विघ्नेश्वर ने माना कि सोशल मीडिया पर ई20 को लेकर चिंताएं तेजी से फैली हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि ज्यादातर चर्चाओं में ठोस सबूतों की कमी है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई ऐसा वैज्ञानिक डेटा पेश कर सके जिससे पता चले कि ई20 की वजह से ये समस्याएं हो रही हैं, तो इस पर बहस की जा सकती है। अभी तक तो हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है।’

Advertisement
First Published - July 11, 2026 | 9:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement