facebookmetapixel
Advertisement
सोना 182 रुपये सुस्त, चांदी 907 रुपये नरम; आज क्यों गिर रहे दाम?MP Investment: दुबई से मध्य प्रदेश के लिए आया ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, ग्रीन एनर्जी से AI तक बड़े प्रोजेक्टApple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चOpening Bell: सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 23,400 के आसपास; Auto और IT शेयरों पर दबावStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोर

Honda Electric Scooter: इस साल आएगा नया मॉडल, कंपनी का बड़ा ऐलान

Advertisement

Honda ग्राहकों की बैटरी और रीसेल वैल्यू की चिंताओं को देखते हुए EV रणनीति बदल रही है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आएगा।

Last Updated- July 10, 2026 | 8:34 AM IST
Honda

बैटरी लाइफ और रीसेल वैल्यू को लेकर ग्राहकों की चिंताओं को देखते हुए होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) रणनीति में बदलाव कर रही है। कंपनी इस साल एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सुत्सुमु ओटानी ने गुरुवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

वर्ष 2025 की शुरुआत में ऐक्टिवा ई और क्यूसी1 शुरू करने के बाद से एचएमएसआई का ईवी सफर काफी धीमा रहा है। सायम के अनुसार कंपनी ने पहले साल में डीलरों को 5,445 इलेक्ट्रिक स्कूटर भेजे, जबकि वाहन डेटा से पता चला कि इस दौरान ग्राहकों को 3,723 स्कूटरों की डिलिवरी हुई। डीलरों के पास ज्यादा स्टॉक हो जाने के कारण कंपनी को अगस्त 2025 से कुछ समय के लिए उत्पादन रोकना पड़ा।

इस साल मांग धीरे-धीरे बढ़ी है और जून 2026 के आखिर तक कुल रिटेल बिक्री 6,250 वाहन के पार पहुंच गई है। यह कंपनी के लिए ईवी डिलिवरी के लिहाज से अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा है। अखबार को दिए एक इंटरव्यू में सीईओ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में एचएमएसआई की कुल घरेलू बिक्री में लगभग 5-6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जबकि उत्पादन क्षमता मुख्य बाधा बनी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘आप जानते ही हैं, एचएमएसआई की उत्पादन क्षमता पहले से ही मजबूत है। लेकिन अभी हमारी उत्पादन क्षमता काफी सीमित है। इसलिए मांग पूरी करने की हमारी क्षमता पर कुछ सीमाएं हैं। हमें उम्मीद है कि घरेलू बिक्री 60 लाख वाहनों से ज्यादा होगी। साथ ही, हमारा बिजनेस सिर्फ घरेलू बाजार पर ही केंद्रित नहीं है, निर्यात भी कंपनी के कामकाज का एक अहम हिस्सा है। घरेलू बिक्री और निर्यात के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी है। हमारी मौजूदा उत्पादन क्षमता को देखते हुए लगभग 5-6 प्रतिशत की वृद्धि संभव है।’

सायम के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2026 में एचएमएसआई की कुल घरेलू बिक्री 57.5 लाख वाहन रही, जो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत ज्यादा है। निर्यात में सालाना आधार पर लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement