facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

ग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ी

Advertisement

कॉमेक्स पर सोना 4,100 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जबकि चांदी करीब 61 डॉलर पर कारोबार कर रही है

Last Updated- July 10, 2026 | 9:41 AM IST
Gold and Silver rate Today
साेने चांदी के आज के भाव

मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के साथ फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया है।  सोने-चांदी के कारोबार में शुक्रवार (10 जुलाई) को मिला-जुला रुख देखा गया। सोने जहां नरमी के साथ खुला, वहीं चांदी के भाव में सुस्त शुरुआत के बाद तेजी  देखी जाने लगी।

 Comex पर सोना कॉमेक्स पर सोना 4,135 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी भी 60.75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,42,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,26,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 410 रुपये की गिरावट के साथ 1,44890 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,300 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 384 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,916 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,061 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,44,860 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 11 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,368 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,26,377 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 477 रुपये की तेजी के साथ 2,26,854 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,26,960 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,25,871 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,135.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,140.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,135.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 60.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी साथ 60.91 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,44,890 1,45,300 1,44,916
चांदी 2,26,368 2,26,377 2,26,854
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,135.40 4,140.80 4,135.10
चांदी 60.41 60.74 60.91

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement