facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

Gold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों की नजर आगे की चाल पर टिकी है।

Last Updated- June 24, 2026 | 9:52 AM IST
Gold and silver price today
Representative image

Gold and Silver Price Today, June 24: सोने चांदी के वायदा भाव में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,44,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,24,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना पड़ा सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 1,529 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,46,529 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,824 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,705 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,44,370 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 3,255 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,579 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,25,834 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,607 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,227 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,24,227 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,22,578 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।  Comex पर सोना आज 4,130 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,149.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 65.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,084.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.63 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 62.07 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.77 डॉलर की गिरावट के साथ 61.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,45,000 1,46,529 1,44,705
चांदी 2,22,579 2,25,834 2,24,227
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,130 4,149.40 4,084.40
चांदी 61.63 62.07 61.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - June 24, 2026 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement