facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भाव

Advertisement

Gold and Silver Price Today: फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना कमजोर पड़ने के कारण सोने के ग्लोबल रेट 4,450 डॉलर से ऊपर बने हुए

Last Updated- August 13, 2026 | 10:40 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो

फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना कमजोर पड़ने के कारण सोने के ग्लोबल रेट 4,450 डॉलर से ऊपर बने हुए। निवेश मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को समर्थन मिल रहा है। हालांकि गुरुवार (13 अगस्त) को सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गए।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,465 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 65.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,54,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,37,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की तेजी के साथ 1,55,071 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,882 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 170 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,712 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,145 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,694 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read:  Stocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की तेजी के साथ 2,38,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,37,835 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,010 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,825 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,38,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,37,300 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,468.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,467.50  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,465.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.70 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 65.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,55,071 1,54,882 1,54,712
चांदी 2,38,000 2,37,835 2,36,825
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,468.80 4,467.50 4,465.10
चांदी 65.45 65.70 65.59

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - August 13, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement