facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

भारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्च

Advertisement

उत्पादन और आयात के मामले में भारत का कमोडिटी बाजार करीब 50 लाख करोड़ रुपये (लगभग 600 अरब डॉलर) का है

Last Updated- August 13, 2026 | 4:35 PM IST
Tuhin Kanta Pandey, Chairman, SEBI
सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Global Commodity Conclave: कमोडिटी के बड़े प्रोड्यूसर और कंज्यूमर के तौर पर भारत की बढ़ती भूमिका इस बात पर जोर देती है कि घरेलू कमोडिटी बाजार और मजबूत हों, प्राइस-रिस्क मैनेजमेंट के तरीके बेहतर हों और ग्लोबल मार्केट के साथ बेहतर तालमेल हो। बाजार प्रतिभागियों ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव (GCC) 2026 में यह बात कही। इसके अलावा इस कॉन्क्लेव के पहले दिन ‘कमोडिटी इनसाइट्स ईयरबुक 2026’ भी जारी की गई।

सेबी चेयरमैन ने सम्मेलन का उद्घाटन किया

इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बुधवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने किया। इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) के चेयरमैन के. राजारमन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला और देश-विदेश की कई कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

भारत का कमोडिटी बाजार ₹50 लाख करोड़ का

ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव (GCC) में अपने शुरूआती संबोधन में MCX की एमडी और सीईओ प्रवीणा राय ने कहा कि, “कमोडिटी के बड़े उत्पादक और उपभोक्ता के रूप में भारत की अहमियत बढ़ रही है। ऐसे में देश को मजबूत घरेलू बाजारों, बेहतर प्राइस-रिस्क मैनेजमेंट तथा ग्लोबल बाजार के साथ और करीबी तालमेल की जरूरत है।”

प्रवीणा राय ने बताया कि, उत्पादन और आयात के मामले में भारत का कमोडिटी बाजार करीब 50 लाख करोड़ रुपये (लगभग 600 अरब डॉलर) का है। इसके बावजूद, देश का मार्केट-टू-जीडीपी रेशियो महज 3.1 फीसदी है, जो विकसित बाजारों से काफी कम है।

Also Read: MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गया

कमोडिटी बाजार में हेजिंग की बढ़ती जरूरत

स्टील, एल्युमिनियम, कोयला और कपास के बड़े उत्पादक होने के साथ-साथ सोना और कच्चे तेल के प्रमुख उपभोक्ता के रूप में वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है। इससे भारतीय बाजार पर ग्लोबल कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। हालांकि, यही स्थिति देश में जोखिम प्रबंधन के लिए मजबूत घरेलू तंत्र विकसित करने के बड़े अवसर भी पैदा करती है।

प्रवीणा राय ने आगे कहा, “इसलिए यह अवसर दोनों ही लिहाज से फायदेमंद है। इससे एक तरफ कीमतों के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ इन बाजारों में निवेश और भागीदारी का मौका भी मिलता है।”

कमोडिटी इनसाइट्स ईयरबुक 2026 लॉन्च

इसी व्यापक संदर्भ में ग्लोबल कमोडिटी कॉन्क्लेव के पहले दिन ‘कमोडिटी इनसाइट्स ईयरबुक 2026’ भी जारी की गई। ईयरबुक का केंद्रीय तर्क है कि भारत के कमोडिटी बाजार की सबसे बड़ी कमी बाजार के आकार में नहीं, बल्कि कीमत तय करने की क्षमता में है। इसका विषय ‘भारत में कीमत निर्धारण: आर्थिक विकास और बाजार के विस्तार के केंद्र में’ रखा गया है।

ईयरबुक में अर्थशास्त्रियों, बाजार विशेषज्ञों, उद्योग जगत के दिग्गजों और विभिन्न संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के विचार शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 13 लेख हैं, जिनमें सोना, स्टील, बेस मेटल, मेटल रीसाइक्लिंग, ऊर्जा और कृषि जिंसों में बेंचमार्क तय होने तथा कीमत निर्धारण की प्रक्रिया में हो रहे बदलावों का विश्लेषण किया गया है। इसके अलावा, इसमें विस्तृत सांख्यिकीय आंकड़े भी दिए गए हैं।

Also Read:  आईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेश

कमोडिटी बाजार के ग्लोबल इंटीग्रेशन पर जोर

‘फिजिकल और फाइनेंशियल मार्केट का मिलन’ (Convergence of Physical and Financial Markets) थीम वाले इस सम्मेलन का फोकस घरेलू स्तर पर कीमत तय करने की प्रक्रिया को मजबूत करने और भारतीय कमोडिटी मार्केट को ग्लोबल मार्केट के साथ और करीब से जोड़ने पर होगा।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय कमोडिटी बेंचमार्क, कीमत तय होने की प्रक्रिया, करेंसी रिस्क मैनेजमेंट और रुपया हेजिंग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। CME और LME जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंज के साथ-साथ भारतीय एक्सचेंज, रेगुलेटर, इंडस्ट्री बॉडी, प्रोड्यूसर और कंज्यूमर की भागीदारी का मकसद ग्लोबल जुड़ाव को और मजबूत करना है।

राय ने कहा, “ग्लोबल इंटीग्रेशन (वैश्विक एकीकरण) इस कॉन्क्लेव का मुख्य संदेश है।”

MCX के सहयोग से आयोजित यह कॉन्क्लेव 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें बुलियन, बेस मेटल्स, एनर्जी, एग्रीकल्चरल कमोडिटीज, कोयला और कैपिटल मार्केट्स पर खास सेशन होंगे। टेक्नोलॉजी, रिटेल भागीदारी और क्लाइमेट रिस्क पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम का समापन तीसरे दिन एक खास रिटेल सेगमेंट और समापन भाषण के साथ होगा।

Advertisement
First Published - August 13, 2026 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement