facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर मानसून से बढ़ेगी महंगाई? जानिए ₹28 लाख करोड़ की खेती पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतराकुल ऑनलाइन धोखाधड़ी में 74% मामले सिर्फ कार्ड और इंटरनेट के; डिजिटल फ्रॉड से खुद को ऐसे रखें सुरक्षितRBI के यू-टर्न से Tata Sons को मिल सकती है बड़ी राहत, क्या टलेगी अनिवार्य लिस्टिंग?FASTag यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! सिर्फ ₹350 में मिलेगा टोल प्लाजा से अनलिमिटेड आवागमन, चेक करें डीटेलITR Filing: TDS चालान में चुन लिया गलत फाइनेंशियल ईयर? घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से करें सुधारSIP: कितने साल करें निवेश? लार्ज, मिड या स्माल कैप- कहां पैसा लगाना बेहतर? 28 साल के डेटा से मिले 4 बड़े जवाबअब बच्चे जानेंगे Emergency का इतिहास, NCERT ने स्कूल सिलेबस में जोड़ा नया अध्यायहैदराबाद ने मारी बाजी, होम सप्लाई में बना दूसरा बड़ा मार्केट, मकानों की बिक्री बढ़ीभारत पर Amazon का बड़ा दांव! AI और क्लाउड इंफ्रा में ₹1.23 लाख करोड़ का नया निवेश2004 के बाद नियुक्त अनुकंपा कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन (OPS) का फायदा? जानें पूरा मामला

निर्यात शुल्क ने दिया बासमती किसानों को जोर का झटका

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:45 PM IST

बासमती चावल से बेहतर भविष्य की आस रखने वाले किसानों को इसके निर्यात पर लेवी लगाने के निर्णय से करारा झटका लगा है।


वैश्विक बाजार में 53 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले बासमती चावल के कारोबार पर सरकार के इस कदम का नकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। एक अनुमान के अनुसार, सरकार के इस फैसले से बासमती पैदा करने वाले तकरीबन 8 लाख किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे।


बासमती चावल पर अभी 8,000 रुपये प्रति टन का निर्यात लेवी लगाया गया है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस कदम से इसके उत्पादकों को प्रति एकड़ 12,800 रुपये का नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के अनुसार, पिछले दो सालों में किसानों की औसत आय दोगुनी हो गयी है। 2005 में यह जहां 18,500 रुपये प्रति एकड़ थी, वहीं 2007 में यह बढ़कर 36,500 रुपये प्रति एकड़ हो गयी।


अंदाजा लगाया जा रहा था कि बासमती उत्पादको की आय में हो रही वृद्धि इस साल भी जारी रहेगी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके दाम इस साल काफी ऊंचे हैं। बासमती चावल उत्पादक और निर्यातक विकास मंच के मुख्य सलाहकार अनिल मित्तल का कहना है कि सरकार ने लेवी लगाकर किसानों की आय को सीमित कर दिया है। अब इस अतिरिक्त लेवी के चलते बासमती के कारोबार से किसानों को मिलने वाले फायदे कम हो गए हैं।


सरकार ने बासमती चावल के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए इसका न्यूनतम निर्यात मूल्य 1,200 डॉलर प्रति टन से घटाकर 1,000 डॉलर कर दिया है। चावल निर्यात संघ के अध्यक्ष विजय सेतिया के मुताबिक, हमने सरकार से अनुरोध किया है कि बासमती के न्यूनतम निर्यात मूल्य को 1,200 डॉलर प्रति टन के स्तर पर लाया जाएऔर इस पर लगाए गए अतिरिक्त निर्यात शुल्क को खत्म किया जाए।

Advertisement
First Published - May 12, 2008 | 12:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement