रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला, कच्चे तेल की उछाल और विदेशी निकासी से दबाव बढ़ा
बुधवार को रुपया 0.32 फीसदी गिरकर 94.85 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने की वजह से ऐसा हुआ। भारतीय मुद्रा अप्रैल में सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए उठाए गए नियामकीय कदमों के बाद मज़बूत हुई थी, लेकिन उसने […]
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर, बॉन्ड यील्ड में तेजी; डॉलर के मुकाबले दबाव बढ़ा
डीलरों ने बताया कि मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपया कमजोर हुआ और सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी आई। रुपया 0.38 प्रतिशत गिरकर 94.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 94.19 प्रति डॉलर पर था। कारोबारियों ने बताया कि सरकारी बैंकों ने संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक […]
आरबीआई का बड़ा फैसला: अन रेटेड लोन पर 150% जोखिम भार की सीमा अब ₹500 करोड़ हुई
कॉरपोरेट्स और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के अन रेटेड ऋण पर 150 प्रतिशत जोखिम भार लागू करने की सीमा 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दी गई है। यह मानक दृष्टिकोण के तहत क्रेडिट जोखिम के लिए बेसल 3 पूंजी प्रभार पर अंतिम निर्देशों के अनुसार किया गया है, जो 1 […]
दुनिया में बजा भारत का डंका! महिंद्रा टॉप 25 में, 8 भारतीय ऑटो ब्रांड्स ने मचाया धमाल
भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब तेजी से वैश्विक पहचान बना रहा है। ब्रांड वैल्यू से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आठ ऑटो ब्रांड दुनिया के टॉप 100 में शामिल हुए हैं, जो इस सेक्टर की बढ़ती ताकत को दिखाता है। इस सूची में Mahindra & Mahindra सबसे आगे रहा। कंपनी 17 फीसदी की […]
नकदी से मोह बरकरार! SBI रिपोर्ट में खुलासा: ATM निकासी और करंसी सर्कुलेशन में बढ़ा बड़ा अंतर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति चलन में मुद्रा और एटीएम से नकद निकासी के बीच का अंतर तेजी से बढ़ा है, जो एहतियात के तौर पर नकदी रखने की प्रवृत्ति में वृद्धि के संकेत देता है। यह अंतर वित्त वर्ष 2026 में 9,127 रुपये तक बढ़ गया, जो वित्त […]
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड नरम, रुपये पर दबाव बरकरार
शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड नीचे बंद हुई। शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण बेंचमार्क 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड 4 आधार अंक बढ़ गई थी। लेकिन अंत में यह यील्ड पिछले बंद स्तर 6.95 फीसदी के मुकाबले […]
RBI dollar buying: RBI ने खरीदे 7.4 अरब डॉलर! रुपये को बचाने की बड़ी चाल?
पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से ठीक पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी में विदेशी मुद्रा के हाजिर बाजार से 7.4 अरब डॉलर की शुद्ध डॉलर खरीद की, जो मार्च 2025 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद है। यह जानकारी केंद्रीय बैंक के मासिक बुलेटिन से सामने आई है। केंद्रीय बैंक ने मार्च में […]
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर पर
पश्चिम एशिया संकट को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण रुपया लगातार चौथे कारोबारी सत्र में कमजोर होकर गुरुवार को 94 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया। डीलरों के अनुसार स्थानीय मुद्रा 94.11 प्रति डॉलर पर बंद हुई, जो 30 मार्च के बाद का सबसे […]
RBI का बड़ा संकेत, रुपये को दुनिया में मजबूत बनाने का प्लान अभी भी जारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) डॉलर-रुपये के लिए एकल वैश्विक बाजार और रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण के दीर्घकालिक लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने बुधवार को क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में कहा कि केंद्रीय बैंक के बैंकों के ओपन नॉन डिलिवरेबल फॉरवर्ड […]
Rupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोर
बुधवार को एशियाई मुद्राओं में गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ पश्चिम एशिया संकट को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच रुपया कमजोर हो गया। स्थानीय मुद्रा पिछले बंद भाव 93.50 प्रति डॉलर के मुकाबले 93.80 प्रति डॉलर पर बंद हुई। डीलरों के अनुसार अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए आरबीआई ने संभवतः […]








