कोटक जनरल इंश्योरेंस में 51% हिस्सा लेगी ज्यूरिख इंश्योरेंस, ग्लोबल बीमा कंपनी तोड़ेगी निवेश का एक बड़ा रिकॉर्ड
ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप करीब 4,051 करोड़ रुपये में कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक जनरल इंश्योरेंस) में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। किसी भारतीय गैर-जीवन बीमा कंपनी में किसी वैश्विक बीमा कंपनी का यह सबसे बड़ा निवेश है। ज्यूरिख कंपनी में 19 फीसदी हिस्सेदारी और हासिल करना चाहती है ताकि उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 70 […]
BS BFSI Summit: बैंकिंग प्रमुखों की राय, प्रौद्योगिकी कंपनियां नहीं बन सकते बैंक
निजी क्षेत्र के बैंकिंग प्रमुखों का मानना है कि बैंकिंग में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, लेकिन बैंकों को टेक्नोलॉजी कंपनियों में तब्दील नहीं किया जा सकता। मुंबई में बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट में भारत के कुछ सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों के प्रमुखों के अनुसार अन्य लोगों की पूंजी का प्रबंधन करने में […]
BS BFSI Summit: एसबीआई अगले 9 महीनों में लाएगा योनो 2.0-दिनेश खारा
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अगले 9 महीनों में ‘योनो 2.0’ लेकर आ रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि उसे फंसे कर्ज के मोर्चे पर फिलहाल कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है। एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा (SBI Chairman Dinesh Khara) ने बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई सम्मेलन के दौरान कहा, ‘हमारे कुल […]
NBFC के लिए मार्जिन रखना जरूरी: राकेश सिंह
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के आला अधिकारियों का कहना है कि NBFC अपना बेहतर वित्तीय प्रोफाइल तैयार करने के लिए मार्जिन पर ध्यान देने के साथ-साथ बहीखाते को दबाव से बचाने के उपाय भी करेंगी भले ही इसके लिए उन्हें अपने ऋण खाते की रफ्तार को थोड़ी धीमी ही क्यों न करनी पड़े। बिज़नेस स्टैंडर्ड […]
Canara Bank Q2 result: बैंक के नेट प्रॉफिट में 42.8 फीसदी का इजाफा, घटा NPA; चढ़े शेयर
केनरा बैंक ने आज यानी गुरुवार को सितंबर में समाप्त वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (FY24Q2) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए गए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसे सालाना आधार पर (Y-o-Y) 42.8 फीसदी का नेट मुनाफा हुआ और उसने 3,606 रुपये का नेट […]
अप्रैल-अगस्त में भारत में नेट FDI घट कर 3 अरब डॉलर पहुंचा, वैश्विक निवेश गतिविधियां पड़ी सुस्त
भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान गिरकर 2.99 अरब डॉलर रहा। यह अप्रैल-अगस्त 2022 के दौरान वैश्विक निवेश तेजी से बढ़ने और देश में विदेशी मुद्रा वापस आने के कारण 18.03 अरब डॉलर रहा था। दरअसल, देश में आने वाले निवेश में से विदेश में होने वाले निवेश को […]
Central Bank of India ने संकटग्रस्त एयरलाइन Go First को दिए गए कर्ज को NPA के रूप में क्लासिफाई किया
पब्लिक सेक्टर के कर्जदाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सितंबर 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही (Q2FY24) में संकटग्रस्त एयरलाइन गो फर्स्ट को दिए गए अपने लोन को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के रूप में क्लासिफाई किया है। एयरलाइन कंपनी मई 2023 से दिवालिया कार्यवाही के दौर से गुजर रही है, जिसके चलते इसने 3 मई, 2023 […]
Ashok Vaswani होंगे कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD और CEO
कोटक महिंद्रा बैंक ने आज कहा कि सिटीग्रुप के पूर्व बैंकर अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) बैंक के अगले प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के MD और CEO के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से […]
Bajaj Finance Q2 Results: बजाज फाइनैंस का कंसोलिडेटेड लाभ 28 फीसदी बढ़ा
Bajaj Finance Q2 Results: बजाज फाइनैंस लिमिटेड (Bajaj Finance Results) का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सितंबर 2023 में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय में खासी बढ़ोतरी से लाभ को सहारा मिला। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर […]
डिपॉजिटर्स को लुभाने के लिए 3 बैंकों ने बढ़ाईं ब्याज दरें
लोगों से बैंकों में ज्यादा पैसा डिपॉजिट कराने के लिए तीन बैंकों ने नई तिमाही (Q3FY24) के दो सप्ताह के भीतर कुछ मैच्योरिटी अवधि की डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कर्जदारों को कर्ज देने के लिए किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) […]









