facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

Stocks To Watch: शेयर बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Last Updated- March 21, 2023 | 9:11 AM IST
Stocks to watch today

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

SGX Nifty की भी पॉजिटिव शुरुआत हुई है। सुबह 8:15 बजे तक, एसजीएक्स निफ्टी ने 70 अंक ऊपर, 17,094 पर शुरुआत की। वहीं, क्रेडिट सुइस और यूबीएस की डील के बाद अमेरिकी बाजार में भी तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस, नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 इंडेक्स 1 फीसदी तक चढ़े।

एशिया-प्रशांत में भी एसएंडपी 200, कोस्पी, कोस्डैक और हैंग सेंग सूचकांक भी 1 फीसदी तक चढ़े।

इस बीच, आज इन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं:

RIL, ONGC/Oil India:

क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) 4,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,500 रुपये प्रति टन कर दिया गया है, जबकि डीजल पर पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 पैसा था जिसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

Sterling and Wilson Renewable Energy:

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह 2,100 करोड़ रुपये की एक प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। कंपनी ने कहा कि यह Khavda RE Power Park, Rann of Kutch, Gujarat में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की प्रस्तावित 1,200 मेगावाट सौर पीवी परियोजना में प्रत्येक 300 मेगावाट के 4 ब्लॉकों वाले सिस्टम पैकेज के संतुलन के लिए सफल बोलीदाता थी।

Kotak Mahindra Bank:

बैंक ने 300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए निजी प्लेसमेंट के आधार पर 1 लाख रुपये अंकित मूल्य के 30,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किए।

Adani Enterprises:

कंपनी ने सोमवार को कहा है कि मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमपीएल) की ग्रीन पीवीसी परियोजना का वित्तीय समापन वित्तीय संस्थानों के पास लंबित है। अदाणी ग्रुप के बयान के मुताबिक, इसको छह महीने के भीतर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Uno Minda:

कंपनी Kosei Minda Aluminum कंपनी में 81.69 प्रतिशत हिस्सेदारी और ज्वाइंट वेंचर पार्टनर कोसी, जापान से कोसी मिंडा मोल्ड में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी कंसोलिडेटेड चौपहिया एलॉय कारोबार के लिए शेयर स्वैप सौदों में हासिल करेगी।

Tata Motors:

कंपनी ने Usha Sangwan को 15 मई, 2023 से 14 मई, 2028 तक पांच साल के लिए अतिरिक्त निदेशक और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

Rail Vikas Nigam:

कंपनी ने विश्व स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा ईपीसी परियोजनाओं के लिए जैक्सन ग्रीन के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है।

Dynamatic Technologies:

कंपनी के बोर्ड ने तीन संस्थाओं से 112.91 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 2,509 रुपये प्रति शेयर पर 4.5 लाख शेयर आवंटित किए।

First Published - March 21, 2023 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट