facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

Spacex ने अमेरिका, रूस और यूएई के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा

Last Updated- March 02, 2023 | 4:33 PM IST
SpaceX

‘Spacex’ ने गुरुवार को NASA के लिए चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) रवाना किए। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सुल्तान अल-नियादी भी शामिल हैं, जो एक महीने के लिए आईएसएस जाने वाले अरब जगत के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन रॉकेट मध्यरात्रि के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। यह रॉकेट छह महीने के मिशन पर रवाना हुआ है।

पहले इन अंतरिक्ष यात्रियों को सोमवार को रवाना किया जाना था लेकिन अंतिम समय में इंजन प्रणाली में समस्या के कारण ऐसा नहीं हो पाया। ये अंतरिक्ष यात्री अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद जापानी दल की जगह लेंगे।

अल-नियादी से पहले साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अल-मंसूरी पहली बार एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। नियादी ने अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा में पहुंचने के बाद अरबी और फिर अंग्रेजी में आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “रॉकेट की रवानगी अद्भुत थी। शानदार” नियादी के अलावा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले यात्रियों में रूस के आंद्रे फेदियाएव और अमेरिका के वारेन होबर्ग व स्टीफ बोवेन शामिल हैं।

First Published - March 2, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट