आजाद ने यहां डोडा जिले के गंडोह में 100 बिस्तरों वाले एक उप जिला अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद कहा, विभिन्न समुदायों के बीच आपसी प्रेम और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व विकास का बुनियादी तत्व है।
उन्होंने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए यहां के लोगों की प्रशंसा की और उन्हें विभाजनकारी ताकतों के प्रति सचेत भी किया।