आईसीसी ने जुलाई में दिए गए आदेश को पलटते हुए कल कहा कि रटो को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही छूट दी जा सकती है। जुलाई में दिए गए फैसले में रटो को ज्यादातर सुनवाई के दौरान पेश होने की छूट दी गई थी।
रटो और केन्या के राष्ट्रपति उहुर केन्याता केन्या में 2007-08 में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध मामलों में आरोपी हैं। इस हिंसा में 1000 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोेग विस्थापित हो गए थे।
रटो पिछले महीने सुनवाई में शामिल हुए थे और वह आईसीसी के सामने पेश होने वाले, सबसे उंचे पद पर कार्यरत अधिकारी बन गए हैं। केन्याता के खिलाफ मामले की सुनवाई 12 नवंबर को शुरू होनी है लेकिन राष्ट्रपति के वकीलों ने सुनवाई को फरवरी तक स्थगित करने की अपील की है।