RBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉट
अन्य समाचार ऐसी संचार प्रणाली, जिसके विफल नहीं होनेे की गारंटी हो : शिन्दे
'

ऐसी संचार प्रणाली, जिसके विफल नहीं होनेे की गारंटी हो : शिन्दे

PTI

- October,04 2013 2:03 PM IST

शिन्दे ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण :एनडीएमए: के नौंवे स्थापना दिवस समारोह में कहा कि मौसम की निगरानी और भविष्यवाणी के लिए हमें अपनी क्षमताओं को सुधारने की आवश्यकता है । आम तौर पर पाया जाता है कि आपदा की स्थिति में सबसे पहले संचार प्रणाली पर ही असर होता है । इसीलिए जरूरी है कि हमारे पास प्रभावशाली संचार उपकरण हों और ऐसा कनेक्शन हो, जिसके विफल नहीं होने की गारंटी हो ।

उन्होंने देश के हिमालयी राज्यों से कहा कि वे प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपदा के असर को कम करने के आवश्यक उपाय करें ।

शिन्दे ने हाल ही में उत्तराखंड में विनाशकारी बाढ और भयंकर बारिश से हुई तबाही के दौरान बाढ और बारिश में फंसे हुए डेढ लाख लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा कियेे गये प्रयासों की सराहना की ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा आकार और परिमाण के हिसाब से अभूतपूर्व थी । इसने कई गंभीर चिन्ताएं पैदा की हैं । हमें देखना होगा कि उत्तराखंड त्रासदी से मिला सबक बेकार न जाए ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST